Rewa tractor wali baraat: दुल्हन को लेने ट्रैक्टर पर पहुंचा दूल्हा, एंट्री देख फटी रह गई सबकी आंखें
Rewa tractor wali baraat: फॉर्च्यूनर कार नहीं पहुंचने की वजह से दूल्हे ने पड़ोस की ट्रैक्टर एजेंसी से किराए में एक नया ट्रैक्टर लिया और ट्रैक्टर चलाते हुए दूल्हा खुद बारात लेकर दुल्हन लेने पहुंच गया।

Rewa tractor wali baraat: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक दूल्हा ट्रैक्टर चलाकर शादी के मंडप पर पहुंचा है। दरअसल बुकिंग की हुई लग्जरी कार नही पहुंच पाई तो दूल्हा ट्रैक्टर चलाकर ही बारात लेकर निकल पड़ा। वायरल वीडियो में दूल्हा बराती के आगे ट्रैक्टर चलाते हुए चल रहा है और बाराती डीजे की धुन में पीछे-पीछे मदमस्त डांस करते हुए चल रहे हैं। ट्रैक्टर से शादी में बारात ले जाने का यह अनोखा वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। [वीडियो नीचे]
दरअसल यह वीडियो चाकघाट के रहने वाले राहुल केशरवानी की शादी का है। सोमवार को लड़के वाले बारात लेकर उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर से चाकघाट बरात लेकर पहुंचे हुए थे। स्थानीय बरात घर में बारात का कार्यक्रम संपन्न होना था।
जनमास से बारात निकलने की तैयारियां चल रही थी। लेकिन बुकिंग की हुई फॉर्च्यूनर कार कारणवश नहीं पहुंची। जिसमें दूल्हे के द्वारा बैठकर दुल्हन लेने जाना था। जिसके बाद दूल्हे ने ट्रैक्टर शोरूम से एक नया ट्रैक्टर किराए में लिया और उसे कार की तरह डेकोरेट करवाया और खुद ही ड्राइविंग करते हुए बारात के साथ दुल्हन लेने चल पड़ा। आगे आगे दूल्हा ट्रैक्टर चला रहा था और पीछे पीछे बाराती बैंड बाजे की धुन में डांस कर रहे थे।
हालांकि अभी तक शादी या बारात में दूल्हे को लग्जरी कार या घोड़े बग्गी में सवार होकर जाते देखा होगा। लेकिन जब दूल्हे को इस अंदाज में बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा तो उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया और उसका यह अंदाज काफी ट्रेंडिंग में है।












Click it and Unblock the Notifications