Rewa News: ऐसा क्या हुआ कि दो सेकंड में एक साथ मर गईं 105 से ज्यादा बकरियां, जिसने भी सुना यकीन नहीं कर पाया

Rewa News: मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले से खौफनाक मामला सामने आया है। यहां दो सेकंड के अंदर एक साथ सैकड़ो से ज्यादा बकरियों की जीवन लीला समाप्त हो गई। पलक झपकते ही 105 से ज्यादा बकरी काल के गाल में समा गई। जिसने भी ये खबर सुनी, उसे तो इस बात पर विश्वास नहीं हुआ।

पूरा मामला मऊगंज जिले के शाहपुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत हटवा निर्भयनाथ में गांव के निवासी शांति कोल, रामनाथ कोल, राजभान यादव, मुकेश और मोतीलाल कोल की 105 बकरियां बारिश के दौरान एक पेड़ के नीचे खड़ी थी।

Lightning kills goats Rewa News

बरगद के पेड़ के नीचे शांति कोल और रामनाथ कोल भी खड़े हुए थे। तभी भारी बारिश के साथ तेज गड़गड़ाहट हुई और अचानक पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई।

आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ के नीचे छिपी लगभग 105 बकरियों की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। इसके साथ ही शांति कोल पति अंजनी कोल उम्र 45 वर्ष की भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बिजली की चपेट में आने से 42 वर्षीय रामनाथ कोल भी बेहोश हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हनुमना ले जाया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+