Rewa news : इश्क का खौफनाक वीडियो, प्रेमिका ने कहा शादी करो, नाराज प्रेमी ने दी तालिबानी सजा

रीवा में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। वीडियो में एक युवक युवती को बेरहमी से पीटता नजर आ रहा है। ये वीडियों सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।

rewa girlfriend marriage boyfriend assault,

रीवा जिले के मऊगंज थाना क्षेत्र का खौफनाक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में प्रेमी से प्रेमिका शादी करके के लिए और साथ चलने की बात कह रही है। जिससे नाराज प्रेमी ने तालिबानी सजा देते हुए प्रेमिका को जोरदार तमाचा तड़ा। फिर प्रेमिका को जमीन पर पटक कर सर में जमकर लात- घूंसो से पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान युवती बेहोश हो गई। काफी समय तक लड़की बेहोशी की हालात में सड़क किनारे पड़ी रही। जिसके बाद मौके पर पहुंचे गांव वालों ने डायल 100 पुलिस को जानकारी दी। जानकारी मिलते ही पुलिस ने लड़की को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और धारा 151 के तहत अपराध दर्ज किया।

मऊगंज एसडीओपी नवीन दुबे ने जानकारी दी कि वायरल वीडियो बुधवार का है। युवती और युवक दोनो के बीच प्रेम प्रसंग होने की जानकारी मिली है। आरोपी युवक मऊगंज थाना क्षेत्र के ढेरा गांव का निवासी है। जबकि लड़की अन्य किसी गांव की है। युवक और युवती के बीच किसी बात को लेकर बातचीत हुई है। और लड़के ने लड़की के साथ मारपीट कर दी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने डायल 100 पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस लड़के और लड़की को अपने साथ ले आई। इसके बाद युवती को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

थाने पहुंची लड़की की मां ने किसी तरह की कार्यवाही नहीं कराई। जिसपर पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर धारा 151 के तहत अपराध दर्ज करते हुए युवक को जेल भेज दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+