Rewa News: रीवा में बड़ा हादसा, पिकनिक मनाने गए चार युवक नदी में डूबे, एक का शव बरामद
Rewa News: चार युवक पार्टी का प्लान बनाए। सभी टमस नदी के कुठिला घाट पहुंचे। नाव में सिर्फ एक आदमी ही सवार हो सकता है। फिर भी चार लोग बैठककर सोहागी पार निकल गए। वहां शाम तक पार्टी चली। लौटते समय नाव पलट गई।

Rewa News: रीवा जिले के टमस नदी में नाव पलटने से चार युवक उसमें डूब गए, जिसके बाद उनको बचाने का प्रयास किया गया। जिसमें 1 बच्चे की मौत हो गई। 3 बच्चों को सकुशल बाहर निकाल दिया गया है। हादसा जवा थाना अंतर्गत कुठिला गांव का है।
जानकारी अनुसार पिकनिक मनाकर लौट रहे चार दोस्तों की शुक्रवार की शाम बीच नदी में जाकर पलट गई। नाव पलटने से चारों युवक पानी में डूबने लगे। तीन तो किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए, लेकिन एक युवक युवक लापता हो गया। पुलिस की टीमें दो दिन सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद रविवार की सुबह शव बरामद हुआ है।
घटना जवा थाना क्षेत्र के कुठिला गांव की है। कुठिला निवासी रावेन्द्र माझी पिता रोशनलाल 18 वर्ष, मानस यादव पिता प्रद्युम्न 30, कुलदीप बहेलिया पिता मिंटू 17, नीरज गुप्ता पिता कमलाकांत 21 दो दिन पूर्व ही हादसे का शिकार हुए थे। सभी युवक नाव के जरिए नदी पार कर पिकनिक मनाने गए थे। वहां से लौटते समय अचानक मौसम खराब हो गया और तेज हवा चलने लगी। इस दौरान उनकी नाव बीच नदी में पहुंचकर पलट गई। यह दृश्य नदी के किनारे कुछ लोगों ने देखा तो शोर मचाया। शोर-शराबा सुनकर स्थानीय लोग पहुंच गए। नाव में सवार तीन लोग तो तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए। लेकिन नीरज गुप्ता लापता हो गया जिसका शव शनिवार की सुबह बरामद हुआ है। बारिश के कारण नदी में पानी का बहाव भी ज्यादा है। आशंका है कि युवक पानी में बहकर दूर निकल गया है। युवक जिस नाव पर सवार थे, वह बहुत छोटी थी। खराब मौसम में हवा का झोंक नहीं सह पाई और पलट गई।
भड़ा गांव में भी हो चुका है हादसा
इससे पूर्व अतरैला थाने के भडरा गांव में नाव हादसा हो चुका है। युवक नदी पार करने के लिए छोटी नाव डोढ़ा का इस्तेमाल कर रहे थे, जिसकी क्षमता से दो सवारी की रहती है, लेकिन क्षमता से ज्यादातर लोग नदी पार कर रहे थे। इससे वह हादसे का शिकार हो गए। चार लोगों की इस हादसे में मौत हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications