VIDEO: बकरीद में कुर्बानी से पहले पुलिस हिरासत में बेजुबान जानवर, एक बकरे के दो मालिक संजय और शाहरुख
Rewa News: मध्यप्रदेश के रीवा जिले से एक बकरा और दो मालिक का मामला सामने आया है। दोनों एक बकरे पर मालिकाना हक जता रहे है। विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई तो दोनों पक्ष थाने पहुंचे हैं। बकरे को पुलिस अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि बकरे का असली मालिक कौन है।
गुरुवार 29 जून को देशभर में बकरा ईद मनाई जा रही है। बकरा ईद पर बकरे की कुर्बानी दी जाती है। इसका विशेष महत्व होता है। बकरा विवाद शाहरुख खान और संजय खान के बीच हुआ है। एक बकरे पर 2 लोग अपना मालिकाना हक जता रहे हैं। दोनों लोग सिविल लाइन थाने पहुंच गए हैं। साथ ही बकरे का मालिक होने का अपना-अपना दावा कर रही हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत सुनकर बकरे को अपने कब्जे में ले लिया है। अब बकरे के असली मालिक की पहचान की जांच में जुट गई है।

शहर के पदमधर कॉलोनी निवासी शाहरुख खान और संजय खान ने जानकारी दी कि छह-सात महीने पहले बकरा चोरी हो गया था। बकरा मिलने के बाद दोनों ने कहा कि यही बकरा है। उन्होंने बकरे को बचपन से पाला था।
Recommended Video
संजय खान के अनुसार अपने बकरे को अच्छी तरह से पहचानते हैं। साथ ही उनके पास तस्वीर भी है। वहीं, दूसरा पक्ष जो कि वर्तमान में बकरे का मालिक है। उसका नाम शाहरुख खान है। शाहरुख शहर के घोघर कॉलोनी में रहता है। उसमें से 1 ने कहा कि बकरे को 15 हजार रुपए में खरीदा था और तभी से वो उसे देखभाल कर रहे हैं। फिलहाल बकरा विवाद बढ़ता देख पुलिस ने बकरे को अपने कब्जे में रख लिया है। दोनों पक्षों से बकरे के संबध में जनकारी जुटा रही है। वहीं, पुलिस अभी तक किसी भी नतीजे तक नहीं पहुंच सकी है। कि बकरे का असली मालिक कौन है।

पुलिस के अनुसार जो भी पक्ष बकरे संबंधित जरूरी जानकारी और दस्तावेज प्रस्तुत करेगा। जिससे यह साबित हो सके कि असली मालिक वो है। उसे बकरा शौप दिया जाएगा। फिलहाल बकरे के असली मालिक की तलाश चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications