Rewa News: गले में लहसुन की माला पहनकर बाजार पहुंची महिलाएं, बढ़ी हुई कीमतों का यूं जताया अनोखा विरोध

Rewa News: मध्य प्रदेश में लहसुन की बढ़तीं कीमतों को लेकर रीवा महिला कांग्रेस ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस लहसुन की माला पहनकर सड़क पर उतरी और लहसुन की बढ़ती कीमतों को लेकर अपना विरोध जताया।

उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस बढ़ती मंहगाई से आम जनता को राहत दिलाई जाए। शनिवार शाम महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय से निकलकर बाजार में भ्रमण किया।

Rewa Congress garlic garland protest

इस दौरान कांग्रेस नेत्री कविता पांडेय ने कहा कि आज महंगाई चरम पर है। लहसुन की कीमत 400 रुपए प्रति किलो पार कर गई है। वहीं केंद्र और राज्य सरकार महंगाई को रोकने में पूरी तरह से विफल हो रही हैं।

उन्होंने कहा कि महंगाई इतनी बढ़ गई है कि महिलाओं को अपने घरों में बिना लहसुन के ही तड़का लगाना पड़ रहा है। बढ़ती महंगाई के कारण सब्जी का स्वाद भी अब फीका पड़ने लगा है।

कविता पांडेय कहा कि सरकार एक ओर लाड़ली बहना के लिए 1250 रुपए दे रही है। वहीं दूसरी ओर गैस सिलेंडर और सब्जियों के बढ़ते दामों से लोगों की जेब काटने का काम कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+