Rewa News: चिता पर अंतिम संस्कार कर रहे थे लोग, तभी मधुमक्खियों के झुंड ने कर दिया हमला और फिर...

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक शव यात्रा में अफरातफरी मच गई। शव का अंतिम संस्कार करने के लिए जलाए चिता के धुंए से परेशान होकर मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के काटने से तकरीबन 15 से अधिक लोग घायल हो गए।

घटना रीवा जिले के बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मणपुर की है। यहां पर रहने वाले लक्ष्मणपुर निवासी गंगाधर द्विवेदी का इलाज शहर के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में चल रहा था। लेकिन इलाज के दौरान ही उनका निधन हो गया था।

Rewa bee attack cremation ground

इसके बाद द्विवेदी परिवार के लोगो ने अंतिम संस्कार की तैयारियां की और पुस्तैनी खेत में अंतिम संस्कार के लिऐ पहुंचे। परिवार के सदस्यों ने एक पेड़ के समीप ही चिता बनाई और शव का अंतिम संस्कार किया। इस दौरान परिवार के नजर पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते पर नही गई। चिता से उठने वाला धुआं सीधा मधुमक्खियों के छत्ते पर तक पहुंच गया। धुए से परेशान मधुमक्खियां इधर उधर भागने लगीं और देखते ही देखते परिवार के सदस्यों पर हमला करना शुरु कर दिया।

मधुमक्खियों के हमले से द्विवेदी परिवार में भगदड़ की स्थित निर्मित हो गई। परिवार के लोग मधु मक्खी के हमले से खुद को बचा पाते इससे पहले मधु मक्खियों ने कई लोगो पर हमला कर दिया।

भगदड़ के बाद स्थानिय लोगो की मदद से घायलो को रीवा के संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है। बताया गया की मधु मक्खियों के हमले से तकरीबन 15 से अधिक लोग जख्मी हुए है जबकि कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+