राम के चरणो में समर्पित हुआ एशिया का सबसे बड़ा नगाड़ा,101 वाहनों के काफिले के साथ पहुंचा अयोध्या

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा में निर्मित एशिया का सबसे बडा नगाड़ा आखिरकार प्रभु श्री राम के नगरी अयोध्या धाम पहुंच ही गया।

महाशिवरात्री के दिन 'एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' में इस भारी भरकम विशलकाय नगाड़े का नाम शमिल किया गया था।क्योंकि इस नगाड़े का वजन ही 1100 किलोग्राम है जबकि इसकी चौड़ाई 11×11 फीट और इसकी ऊंचाई 6 फीट है।

Rewa Nagara Asia Book of Records

रीवा के बैजू धर्मशाला में इस विशालकाय नगाड़े का निर्माण कार्य शिव बरात आयोजन जनकल्याण समिति की ओर से कराया गया था। शिवरात्रि के दिन शिव बरात के साथ शहर में इसकी झांकी भी निकाली गई थी।

101 वाहनों के काफिले के साथ पहुंचा अयोध्या

12 मार्च के सुबह 101 वाहनों के काफिले के साथ सैकड़ों श्रद्धालु इस विशालकाय नगाड़े को लेकर रीवा से उत्तर प्रदेश के अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए थे। इस दौरान प्रभु राम के चरणो में समर्पित होने जा रहें नगाड़े का 108 स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया इस दौरान भक्तों के द्वारा पुष्प वर्षा भी की गई। जैसे जैसे काफिला आगे बढ़ा राम भक्तों की भीड़ एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स धारी 1100 किलो के नगाड़े को देखने के लिऐ लगती गई।

एशिया और लिम्का बुक में दर्ज

बता दे की इससे पूर्व बीते वर्ष महाशिवरात्रि के खास पर्व पर शिव बारात आयोजन जन कल्याण समिती की ओर से एक 1100 किलो के लोहे की कढ़ाई में 5100 किलो खिचड़ी का महाप्रसाद तैयार किया था। जिसे बाद में श्रद्धालु के बीच प्रसाद के रुप में वितरित किया गया था। इस महाभोग को तैयार करने का रिकार्ड भी एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में नाम दर्ज किया था।

अब एक बार फिर विशालकाय 1100 किलो का नगाड़ा श्री राम के चरणो में समर्पित किया गया है जिसके लिऐ एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में एक नया रिकार्ड दर्ज किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+