Rewa news: फौजी प्रेमी ने प्रेमिका के साथ मिलकर ट्रक ड्राइवर को मारी गोली, रोमांस करने का बनाया था वीडियो

आरोपी विकास तिवारी चार साल पहले आर्मी में भर्ती हुआ था। वर्तमान में वह पंजाब के पटियाला में सेकंड कोर बटालियन में नायक के पद पर पदस्थ है।

Army shot truck driver Rewa

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह के सभा के दौरान मऊगंज से 33 किमी दूर शनिवार को मनगवां में फायरिंग का मामला सामने आया था। इस वारदात से रीवा पुलिस में हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जहां पूरे जिले में सुरक्षा के पुख्ता व्यवस्था की गई थी। वहीं मनगवां में हुई फायरिंग ने रीवा पुलिस पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इसके बाद पुलिस भी एक्शन मोड में आ गई और आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक मनगवां में ढाबे पर ट्रक ड्राइवर को गोली मारने वाला आरोपी फौजी है। वह छुट्टी पर घर आया था। फौजी जवान ने ट्रक ड्राइवर की आंख में गोली मार दी। दरअसल, वारदात के पीछे की वजह यह बताई जा रही है कि ट्रक चालक ने फौजी और नाबालिग गर्लफ्रेंड के साथ मंदिर में देख लिया था। वहां ट्रक चालक फौजी और उसकी गर्लफ्रेंड की अश्लील हरकत कैमरे में कैद कर लिया। इसकी जानकारी जैसे ही फौजी को हुई तो उसने अपनी स्कूटी से ट्रक का पीछा किया।

पुलिस के मुताबिक, कुछ देर बाद मनगवां हाईवे स्थित एक ढाबे पर फौजी ने ट्रक ड्राइवर को देखा। बदले की आग में जल रहे फौजी ने बंदूक निकाल ट्रक ड्राइवर पर फायर कर दिया। रिवाल्वर से निकली गोली सीधे ड्राइवर की आंख में लगी। ड्राइवर का इलाज रीवा के संजय गांधी अस्पताल में चल रहा है। यह वारदात मनगवां हाईवे स्थित लक्ष्मण ढाबे की है। घायल ट्रक ड्राइवर का नाम बृजेंद्र कोरी उर्फ भैयांवा है और उसकी उम्र 30 साल है। वह पास के गांव हनुमंता का निवासी है।

इस वारदात के बाद रीवा पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए और कुछ ही घंटों में पुलिस को सफलता मिल गई। पुलिस ने फरार फौजी को विकास तिवारी उर्फ ब्रजभूषण पुत्र अशोक तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक जेपी पटेल ने जानकारी दी कि आरोपी विकास तिवारी 4 वर्ष पहले सेना में भर्ती हुआ था। वह पटियाला, पंजाब में दूसरी वाहिनी बटालियन में नाइक के पोस्ट पर पदस्थ है। हाल ही में वह छुट्टी पर रीवा आया था। एमपी बोर्ड 12वीं में पढ़ने वाली नाबालिग गर्लफ्रेंड का शनिवार को पेपर था। दोपहर में जब वह एग्जाम देकर स्कूल से निकली तो फौजी उसे स्कूटी पर बिठाकर गंगेव की ओर घूमने चला गया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी विकास तिवारी और नाबालिग युवती के बीच पिछले 2 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के रिश्ते के बारे में परिवार वाले भी जानते हैं। लड़की के पिता भी रिटायर्ड फौजी हैं। विवाह की तैयारी कर रहे थे, लेकिन परिजन लड़की के बालिग होने का इंतजार कर रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+