Rewa News: मऊगंज में अमित शाह का बड़ा बायन, बोले- कांग्रेस ने कमलननाथ को बनाया था एटीएम कार्ड

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर जमकर बरसे। आपका एक वोट न केवल यहां भाजपा को जिताएगा, बल्कि आपका एक वोट आने वाले दिनों में मध्यप्रदेश और भारत का भविष्य भी तय करेगा। कांग्रेस खेमो और परिवारवाद की पार्टी है। तीन परिवार प्रदेश और देश में शासन करना चाहते हैं।

कमलनाथ नकुलनाथ को और दिग्विजय सिंह जयवर्धन सिंह को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं, सोनिया गांधी, राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं। जब परिवार राजनीति में अपनों को स्थापित करने में लगे हो तो वो जनता का भला कैसे कर सकते हैं। ये बात केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मऊगंज जिले के देवतालाब में भाजपा प्रत्याशी गिरीश गौतम के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। शाह ने कहा कि देश का भला सिर्फ पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार कर सकती है।

Amit Shahs big statement in Mauganj, said - Congress had made ATM card for Kamalnath

कांग्रेस शासनकाल में मध्यप्रदेश का विकास नहीं हुआ

शाह ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में मध्यप्रदेश का विकास नहीं हुआ। मैं कई दिनों से कमलनाथ जी से पूंछ रहा हूं,लेकिन वो जवाब नहीं दे रहे। कांग्रेस के शासन में प्रदेश को कितना ग्रांट मिलता था। श्री शाह जी ने कहा कि 10 साल के अंदर कांग्रेस पार्टी ने सिर्फ दो लाख करोड़ रूपया दिया था। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 6 लाख 33 हजार करोड़ रुपया अभी तक दिया है।

कांग्रेस ने कमलनाथ को एटीएम बनाया

शाह ने कहा कि कांग्रेस ने कमलनाथ को एटीएम बनाकर मध्यप्रदेश की जनता को लूटने का काम किया। सिर्फ घोटाले ही घोटाले कांग्रेस के शासनकाल में हुए। भाजपा की सरकार वापस आई तो किसानों को मिलने वाली 6 हजार की सम्मान राशि को 12 हजार रुपए किया जाएगा। प्रदेश में 93 लाख किसानों को इसका फायदा मिल रहा है। 3 करोड़ 70 लाख गरीबों को आयुष्मान भारत योजना का फायदा मिल रहा है। पांच लाख रुपए तक का इलाज फ्री में हो रहा। भाजपा फिर सत्ता में आई तो इसे 10 लाख रुपए तक किया जाएगा।

Amit Shahs big statement in Mauganj, said - Congress had made ATM card for Kamalnath

दिग्विजय सिंह ने प्रदेश का बंटाढार किया

शाह ने कहा कि मध्यप्रदेश में 80 लाख शौचालय बनाए गए है। 82 लाख बहनों को उज्जवला गैस योजना का लाभ मिल रहा है। इस सभी बहनों को भाजपा की सरकार आने पर सिलेंडर के दाम 450 रुपए होगा। श्री शाह ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने प्रदेश का बंटाढार कर दिया था,लेकिन भाजपा सरकार ने प्रदेश की पूरी तस्वीर बदल दी। अब प्रदेश को बीमारू नहीं बेमिसाल प्रदेश के तौर पर जाना जाता है। भाजपा की सरकार आने पर बेमिसाल राज्य से बेस्ट प्रदेश बनाने की दिशा में कदम उठाया जाएगा।

कांग्रेस ने पिछड़ा वर्ग का हमेशा विरोध किया

शाह ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा पिछड़ा वर्ग का विरोध किया। कांग्रेस ने मंडल कमीशन को लागू नहीं होने दिया। राजीव गांधी ने लागू करने का विरोध किया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक मान्यता देकर इस वर्ग को ऊपर उठाने का काम किया है। नीट की परीक्षा हो या फिर सैनिक स्कूल में भर्ती 27 प्रतिशत आरक्षण किया गया। सबसे ज्यादा मंत्री आज पिछड़ा वर्ग के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार में हैं।

देश का सम्मान दुनिया में बढ़ रहा है

शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आज दुनिया में देश का मान बढ़ा दिया है। तिरंगे को चंद्रयान के माध्यम से चंद्रमा तक पहुंचाया गया। महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण की बात हो या फिर अयोध्या में बरसों से लटका हुआ राम मंदिर का मामला सबको प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के शासन में पूरा किया गया। 22 जनवरी 2024 को अब अयोध्या में राम भगवान की प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित की तैयारियां चल रही हैं।

कश्मीर से धारा 370 को हटाया कुछ नहीं हुआ

शाह ने कहा कि कश्मीर से धारा 370 को हटा दिया गया,लेकिन कांग्रेस कहती थी अगर ऐसा हुआ तो खून की नदियां बह जाएंगी, लेकिन एक कंकर तक नहीं हिला। पाकिस्तान आए दिन आतंकवादी हमले करता था। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने सर्जिकल और एयर स्ट्राइक के माध्यम से जवाब दिया। उन्होंने कहा कि आने वाली 17 नवंबर को भाजपा को वोट देकर डबल इंजन की सरकार को मजबूत करना है।

शाह जी ने जबलपुर में किया रोड शो

शाह ने जबलपुर पश्चिम विधानसभा के प्रत्याशी राकेश सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस विकास का काम कभी नहीं कर सकती। चंबल में डकैत घूमते थे, लेकिन आज कोई डकैत नहीं है। मेडिकल की सीटें सिर्फ प्रदेश में 620 थी। हम 4 हजार तक लेकर गए। पीएफआई पर अंकुश और तीन तलाक को समाप्त करने का काम पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार ने किया। जनसभा के बाद श्री अमित शाह जी ने मध्य विधानसभा से पूर्व विधानसभा तक रोड शो किया। इस दौरान जगह-जगह पर बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं और लोगों ने उनका स्वागत किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+