Rewa News : जेल से छूटा रेप का आरोपी, पूरे गांव में चस्पा की पीड़िता के साथ वाली फोटो
आरोपी जब जेल से बाहर आया तो उसने पीड़िता के साथ ली गई अपनी तस्वीरें गांव की दीवारों पर चिपका दी।

रीवा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। नईगढ़ी थाना एरिया में दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता को बदनाम करने के लिए गांव की हर दीवार पर पीड़िता के साथ खींची अपनी तस्वीर चिपका दी। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
यह घटना नईगढ़ी नगर परिषद क्षेत्र का है। इस नए मामले में दुष्कर्म के आरोपी के जेल से बाहर आते ही उसने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने वाली युवती से बदला लेने की साजिश रची। इसी साजिश के तहत उसने पीड़िता के साथ अपनी तस्वीर छपवाकर पूरे गांव में चिपका दी। इस तस्वीर को गांव की दीवारों पर चिपकाए जाने के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। गांव वालों ने इस बात की खबर पीड़िता के घर पहुंचा दी।
जिस समय दुष्कर्म का आरोपी यह हरकत कर रहा था उसी समय गांव के ही एक युवक ने पूरी करतूत को अपने मोबाइल कैमरे से रिकॉर्ड कर लिया और वीडियो बना लिया और फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद युवती के नाराज परिजन सीधे थाने पहुंचे। लड़की ने एक बार फिर रेप के आरोपी के खिलाफ नया अपराध दर्ज कराया है। नया अपराध दर्ज होते ही पुलिस ने जेल से छूटे इस आरोपित को फिर से गिरफ्तार कर लिया है।
इस घटना में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर ने अंकारी दी कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications