दोस्तों के साथ हंसते-बोलते युवक की चली गई जान, स्टूल पर बैठे-बैठे गिरा तो फिर नहीं उठा; कैमरे में रिकॉर्ड
Heart Attack Death: सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश के रीवा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक दोस्तों से हंसी मजाक करते-करते जमीन पर गिर पड़ता है और बाद में उसकी मौत हो जाती है। बताया जा रहा है कि युवक को हार्ट अटैक आया था। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
हैरान कर देने वाला वीडियो रीवा शहर के सिरमौर चौराहे का है। जहां बीते दिन बजरंग नगर निवासी प्रकाश सिंह बघेल चौराहे पर मौजूद एक दुकान के अंदर अपने दोस्तों के साथ हंसी-मजाक कर रहे था। तभी अचानक से कुर्सी से नीचे जमीन पर गिर गया और मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना 20 अक्टूबर की बताई जा रही है।

जानकारी मुताबिक शहर के युवा व्यापारी विनय सिंह बघेल के भाई प्रकाश सिंह बघेल बीते दिवस दोस्तों के साथ बैठे हुए थे। सभी किसी अनहोनी के घटने से बेखबर होकर आराम से बातचीत कर रहे था। इसी दौरान अचानक से प्रकाश गश खाकर जमीन पर गिर गए। इससे पहले की मौके मौजूद साथी कुछ समझ पाते तब तक उसकी मौत हो गई।
आनन फानन में उसके दोस्त उसे अस्पताल लेकर गए जहां पर चिकित्सकों ने दिल का दौरा पड़ने से प्रकाश की जान जाने की बात कही है । इन दिनों युवाओं में इस तरह हार्ट अटैक के कारण मौत होने के कई मामले सामने आ चुके हैं। जिसके पीछे की वजह खान-पान और बिगड़ती दिनचर्या को माना जा रहा है। इसके कारण युवाओं की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications