पिकनिक स्पॉट, शराब पार्टी और पांच युवक.. रीवा में नवविवाहित के साथ हुई वारदात की पूरी कहानी
Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में गैंगरेप की घटना सामने आई है। पति के साथ पिकनिक मनाने गई नव विवाहित साथ आरोपियों ने गैंगरेप किया है। गुढ़ थाने में इसे लेकर मामला दर्ज हुआ है।
कथित तौर पर कई लोगों ने दंपती के साथ मारपीट करने के बाद महिला से गैंगरेप किया है। पुलिस ने इस मामले में कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

जानकारी अनुसार आरोपी शराब पार्टी कर शिकार के तलाश में बैठे हुए थे। आरोपियों ने पहले महिला के पति के साथ जमकर मारपीट की और फिर उसे जंगल उठाकर ले गए। इसके बाद उन सभी ने बारी-बारी से महिला के साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने इस मामले के कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
पीड़ित महिला ने इस घटना में 5 लोगों के शामिल होने की बात पुलिस को बताई है, जबकि इस घटना में उनके साथ कुछ सहयोगी भी शामिल थे।
सोमवार को एक पति-पत्नी पिकनिक मनाने के लिए गुढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत भैरव बाबा पहाड़ क्षेत्र में गए हुए थे। वो मंदिर के थोड़ा आगे पहाड़ी पर नाले के पास बैठे हुए थे। इस दौरान कुछ दूरी पर पार्टी कर रहे आधा दर्जन लोग नशे की हालत में वहां पहुंच गए। उन्होंने युवक को धमकाया और उसके साथ मारपीट करते हुए उसे दूसरी जगह ले गए। इस दौरान आरोपियों ने उसकी पत्नी के साथ दरिंदगी की।
आरोपियों ने उन्हें पुलिस में शिकायत न करने को लेकर भी धमकाया था। कई आरोपियों ने घंटेभर से अधिक समय तक महिला के साथ दरिंदगी की। किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर दंपती अपने घर गए।
पीड़ित दंपती ने 22 अक्टूबर को गुढ़ थाने में पहुंचकर पुलिस में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। पीड़िता ने इस घटना में 5 लोगों के शामिल होने की बात पुलिस को बताई है, जबकि पुलिस की मानें तो इस घटना में सात से आठ लोग शामिल थे।












Click it and Unblock the Notifications