Rewa News: 12 वीं में 500/486 नंबर लाकर किया था प्रदेश में टॉप, टीचर बनने से पहले उठाया खौफनाक कदम
Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां साल 2020 में 12वीं क्लास में प्रदेश में टॉप (कला वर्ग) करने वाली छात्रा खुशी सिंह ने सुसाइड कर ली है। इस घटना से खुशी के परिवार में मातम पसर गया है।
इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा की कार्रवाई की, और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंपकर जांच शुरू कर दी है।

22 वर्षीय खुशी सिंह, जो त्योंथर स्थित सोहागी थाना क्षेत्र के चुनरी गांव की निवासी थीं, ने अपने घर में आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त परिवार के सभी सदस्य घर के दूसरे कमरे में थे। जब परिजन उसके कमरे में पहुंचे, तो खुशी को मृत अवस्था में देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खुशी सिंह ने 2020 में 12वीं की परीक्षा में 500 में से 486 अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया था। इस उपलब्धि ने उसे जिले के साथ-साथ पूरे प्रदेश में एक सम्मानित स्थान दिलाया। खुशी का सपना था कि वह एक टीचर बने और उसने अपनी मेहनत से इस दिशा में कदम बढ़ाए थे। लेकिन उसके इस अचानक उठाए कदम से परिवार और समाज में गहरी निराशा छा गई है।
खुदकुशी के बाद परिवार और क्षेत्र के लोग सदमे में हैं। खुशी की मौत से रक्षा बंधन की खुशियां भी मातम में बदल गईं। पुलिस ने इस मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
सोहागी थाना प्रभारी पवन शुक्ला ने जानकारी देते हुएबताया चुनरी गांव निवासी खुशी सिंह की आत्महत्या की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई की गई। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications