Rewa News: शादी से पहले दूल्हे ने की ऐसी हरकत, ससुराल की जगह थाने पहुंच गई दुल्हन, हैरान करेगी वजह

Rewa News: पीड़ित परिवार का आरोप है कि दहेज की लालच में शादी से इनकार किया जा रहा है। शादी के ठीक एक दिन पहले लड़का पक्ष की ओर से फोन कर पांच लाख रुपयों की मांग की गई‌। उक्त मांग को पूरा करने पर शादी से इंकार कर दिया गया।

rewa broken marriage dowry before marriage

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में शादी का एक रिश्ता शुरू होने से पहले ही टूट गया। दरअसल शादी से एक दिन पहले दूल्हे और उसके परिजनों ने शादी तोड़ दी है। मामला दहेज से जुड़ा हुआ है।पीड़ित दुल्हन अपने परिजनों के साथ पुलिस स्टेशन पहुंची और घटना की शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग की है। मामला गढ़ थाने के ग्राम लोरी का है। जहां वर्मा परिवार के लोगों ने दूल्हे पक्ष पर पांच लाख रुपए दहेज की डिमांड करते हुए शादी तोड़ने का मामला दर्ज कराया है।

दुल्हन पक्ष का कहना है कि उनकी बेटी की शादी इटोरा निवासी विनय कुमार साकेत के साथ लगी हुई थी। मुहूर्त के अनुसार 31 मई को तिलक समारोह कार्यक्रम किया गया था। जिसमें लड़की पक्ष ने अपनी हैसियत अनुसार लड़के पक्ष को को चार पहिया गाड़ी और 50 हजार रुपए नगद समेत 1 लाख का सामान दिया था।

पीड़ित पक्ष के अनुसार तिलक समारोह के बाद 5 जून को होने वाली शादी की तैयारियों में लगा हुआ था। तभी शादी से ठीक एक दिन पहले 4 जून को लड़के पक्ष की ओर से लड़के के पिता ने लड़की के पिता से पांच लाख रुपये की मांग की। दहेज की डिमांड ना पूरी करने पर उन्होंने शादी का रिश्ता तोड़ दिया। इसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने थाने मे घटनाक्रम की शिकायत कर दी। पीड़ित परिवार सहित लड़की ने लिखित आवेदन देकर दूल्हे सहित उसके परिवारवालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

वही पूरे मामले में पुलिस पीड़ित का शिकायत आवेदन लेकर जांच करने के बाद कार्रवाई करने की बात कही है। पूरे मामले में दूल्हे का कहना है कि दबाव डालकर तिलक चढ़ाई गई है। लड़के ने लड़की के चाल चलन पर संदेह जताया है और इसी बात पर शादी तोड़ने का कारण बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+