नेशनल शूटर ने नहीं कबूला इस्लाम तो पति ने की दरिंदगी, कुत्तों से कटवाया

रांची। इन दिनों लव जिहाद का मामला काफी बढ़-चढ़ का सामने आ रहा है। ताजा मामला झारखंड से आया है, जहां नेशनल शूटर के साथ उसके पति ने ही दरिंदगी दिखाई। राष्ट्री य शूटर तारा शाहदेव ने अपने पति पर जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया है। तारा का कहना है कि उसके पति ने खुद को हिंदू बताकर उससे धोखे से शादी कि और शादी के बाद उस पर इस्लाूम कबूलने का दबाव बनाने लगा। जब तारा ने इससे इंकार किया तो पति ने उसके साथ दरिंदगी दिखाई। इस्लाम कबूलने के लिए पति उसे पीटता और कई बार तो कुत्ते से भी कटवाया।

tara sahdev

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तारा शाहदेव का आरोप है कि उनके पति रंजीत कुमार कोहली ने खुद का नाम भी गलत बताया हुआ है और वह दरअसल रंजीत नहीं बल्कि रकीबुल हसन है। तारा शाहदेव के शरीर पर कई जख्म भी हैं और वह ठीक से चल भी नहीं पा रही हैं।

तारा ने आरोप लगाया कि उसका पति रंजीत उन्हें शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी मजबूर करता और उसे धमकियां देता। उन्हें शादी की पहली रात ही यह पता चल गया था कि रंजीत कुमार का असली नाम रकीबुल हसन है। रंजीन ने उन पर कुरान पढ़ने और इस्लाम के मुताबिक शादी करने के लिए दबाव डाला मामला सामने आने के बाद पुलिस धर्म परिवर्तन को लेकर शिकायत की जांच कर रही है। वहीं तारा के परिवार समेत हिन्दू संगठनों की मांग है कि मामले की जांच सीबीआई द्वारा करवाई जाए। इस बाबत इलाके में विरोध प्रदर्शन भी किए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+