झारखंडः एक प्रेमी के लिए बीच सड़क पर आपस में भिड़ गईं दो प्रेमिकाएं, पुलिस को करनी पड़ी दखलंदाजी
रांची। झारखंड की राजधानी रांची के पंडारा इलाके के बीच सड़क पर प्रेमी के लिए दो प्रेमिकाएं आपस में भिड़ गई। एक प्रेमिका जहां युवक के ऊपर शादी का दबाव बना रही थी तो वहीं दूसरी तरफ दूसरी प्रेमिका इस बात का दलील दे रही थी कि उसने प्रेमी को कर्जा दिलाया है। दोनों लड़कियां प्रेमी पर अपने-अपने तरीके से दबाव बना रही थी।

दोनों प्रेमिकाएं आपस में बीच सड़क पर लड़ने लगीं
तीनों का हंगामा देख इलाके में भीड़ जुट गई। इस दौरान किसी ने पुलिस को खबर कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों से पूछताछ कर मामला सुलझाने में जुट गई। गुमला जिले के घाघरा इलाके का रहने वाला गगन जायसवाल दो लड़कियों से प्यार करता था। गगन की पहली प्रेमिका सिमडेगा जिले की रहने वाली हैं तो वहीं दूसरी प्रेमिका रांची की रहने वाली है। रविवार को दोनों प्रेमिकाओं के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।

दूसरी प्रेमिका से युवक ने लिया था पैसा
पहले तो आसपास के लोगों को झगड़े का कारण समझ में नहीं आ रहा था। लेकिन कुछ देर बाद पता चला कि प्रेमिका दरअसल अपने पैसे के लिए लड़ाई कर रही है। प्रेमिका का कहना था कि उसने अपने प्रेमी को किसी से डेढ़ लाख रुपए कर्ज दिलवाए हैं। इन दोनों का झगड़ा चल ही रहा था कि इसी बीच युवक की पहली प्रेमिका भी आ पहुंची। सिमडेगा से आई पहली प्रेमिका ने युवक पर शादी का दबाव बनाया, तो यह विवाद और बढ़ गया।

पुलिस ने की मामले की छानबीन
बीच सड़क पर दो प्रेमिकाओं और एक प्रेमी के बीच झगड़ा इतना बढ़ा कि पुलिस को मामला संभालना पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब मामले की जांच-पड़ताल की तो पता चला कि यह प्रेम संबंध काफी पुराना है। पुलिस के मुताबिक युवक अपनी पहली प्रेमिका के साथ पिछले 7 साल से रह रहा है। वहीं, इस बीच रांची में उसका दूसरी लड़की से भी अफेयर हो गया। रांची की प्रेमिका के साथ भी पिछले 4 साल से उसके संबंध हैं।

दूसरी प्रेमिका ने पैसे लौटाने की कही बात
इस दौरान रांची वाली प्रेमिका ने उसे किसी दूसरे व्यक्ति से डेढ़ लाख रुपए कर्ज दिलवाए थे, जिसे लौटाने को लेकर दोनों में विवाद हो रहा था। वहीं, इस बीच पहली प्रेमिका के आने और उसके शादी के लिए दबाव बनाने से मामला गंभीर हो गया था। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दूसरी प्रेमिका इस बात पर राजी हो गई कि अगर युवक कर्ज के पैसे लौटा दे, तो वह पीछे हट जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications