पति ने कहा- घर में बहुत दिनों से सब्जी नहीं बनी, खेत में तोड़ने गई मां-बेटी की दर्दनाक मौत

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के टोनको बस्ती में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सब्जी तोड़ने गई मां-बेटी की करंट लगने से मौत हो गई। मृतका के पति ने बताया कि उन लोगों ने कई दिनों से सब्जी नहीं खाई थी। मंगलवार रात को चावल के साथ खाने के लिए सिर्फ टमाटर था, जिसे देख वे पास के खेत में मौजूद सब्जी लाने चली गई और ये घटना घट गई।

ranchi mother nad daughter died due to electricity current

घटना की सूचना मिलने पर एयरपोर्ट थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी। शुरुआती जांच में जो बातें पता चली हैं उससे यह साफ होता है कि घर की दीवार में सुरक्षा के दृष्टिकोण से लगाए थे, जिनमें करंट मौजूद था। क्योंकि हाल के दिनों में चोरी की कई घटनाएं हुई थीं।

इसके चलते मकान मालिक ने दीवार पर तार लगा कर करंट दौड़ा दिया। इसी बीच महिला और बच्ची सब्जी तोड़ने के लिए दीवार फांद कर घुस गए लेकिन बाद में बिजली के तार की चपेट में आ गए। इससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।

खेत के कोने में पड़ी दो लाशें और उसके पास बेसुध बैठे घर के मुखिया व उनके दो बच्चे अपनी मां की लाश को टकटकी निगाहों से देखते रहे। इन दो बच्चों की नजरें किसी के भी कलेजे को फटने के लिए काफी हैं। दोनों मासूम की आंखें मानो इंतजार कर रही हों कि उनकी मां और दीदी उठेगी और इनसे बातें करेंगी। लेकिन, यह अब नामुमकिन है, क्योंकि परिवार वालों की थाली में सब्जी का जायका लाने के लिए दोनों रात में घर से निकली थीं। सब्जी तो इन्होंने थैलियों में भर ली लेकिन वो सब्जी घर की थाली तक नहीं पहुंच पाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+