झारखंड से 1500 मजदूरों को लेह-लद्दाख ले जा रही स्पेशल ट्रेन को हेमंत सोरेन ने दिखाई हरी झंडी

रांची। झारखंड के लगभग 1500 श्रमिक शनिवार को दुमका से विशेष ट्रेन से देश के सीमावर्ती क्षेत्रों की ओर रवाना हो गए। वे बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (बीआरओ) की तरफ से सीमावर्ती क्षेत्रों में कराने जाने वाले सड़क निर्माण कार्य में जुड़ेंगे। इस स्पेशल ट्रेन को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद श्रमिकों को हरी झंडी देकर रवाना किया। इस सिलसिले में बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन के अपर पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार ने गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बीआरओ के क्रियाकलापों की विस्तार से जानकारी भी दी।

ranchi cm hemant soren give permission to special train for 1500 labours

बता दें कि कल यानी 12 जून को ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हरी झंडी दिखाकर श्रमिकों को दुमका से स्पेशल ट्रेन से रवाना करना था, लेकिन सीएम का कार्यक्रम रद्द हो गया था। दुमका से स्पेशल ट्रेन से लेह-लद्दाख जा रहे श्रमिक चीन की सीमा पर सड़क का जाल बिछायेंगे। बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क निर्माण समेत आधारभूत संरचनाओं के विकास का काम करता है।

बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन के अपर पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार ने झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिष्टाचार मुलाकात की थी और मुख्यमंत्री को बीआरओ के क्रियाकलापों की जानकारी दी थी। आपको बता दें कि दुमका जिले से कामगारों के विशेष ट्रेन से रवाना होने से पहले बीआरओ के पदाधिकारी और जिला प्रशासन के बीच एकरारनामा होगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीआरओ के अपर पुलिस महानिदेशक से कहा है कि कामगारों की नियुक्ति में श्रम कानूनों के प्रावधानों का पालन किया जाये।

ranchi cm hemant soren give permission to special train for 1500 labours

इनकी नियुक्ति में पूरी पारदर्शिता बरती जाये और इसमें बिचौलियों की किसी तरह की भूमिका नहीं होनी चाहिए। श्रमिकों के हित से किसी तरह की लापरवाही झारखंड सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीआरओ के अपर पुलिस महानिदेशक से कहा है कि झारखंड के श्रमिकों को श्रम कानूनों के प्रावधानों के तहत मजदूरी हर महीने उनके बैंक खाते में भुगतान करना सुनिश्चित किया जाये। ये दुर्गम क्षेत्रों में सड़क निर्माण का काम करने जा रहे हैं, इसलिए इनकी सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+