सीकर-उदयपुर के बाद अब यहां से हुआ दुल्हन का अपहरण, बाद में प्रेमी-दुल्हन ने थाने में किया सरेंडर
नई दिल्ली। पिछले दिनों देशभर की सुर्खियां बने दुल्हन अपहरण केस का अब पार्ट-3 सामने आया है। राजस्थान के सीकर और उदयपुर के बाद अब एक और जगह से दुल्हन का अपहरण कर लिया गया। दुल्हन यह अपहरण भी राजस्थान की दोनों वारदातों की तर्ज पर किया गया है। फर्क बस इतना है कि इस वाली घटना में दुल्हन का अपहरण कर प्रेमी उसे बुलेट बाइक से भगाकर ले गया और फिर दोनों ने एक साथ ही पुलिस थाने में सरेंडर कर दिया।

मामला झारखंड ( Jharkhand News in Hindi ) की राजधानी रांची का है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रांची जिले के नगड़ी पुलिस थाना इलाके के लाबेद गांव में बीती रात राम उरांव की 27 वर्षीय अंजलि टोप्पो की बारात नजदीक के खूंटी के फुडी गांव आई थी। शादी की सभी रस्में पूरी होने पर रात करीब आठ दुल्हन की विदाई हो गई। दूल्हा-दुल्हन कार में सवार होकर खूंटी के लिए रवाना हो गए थे।
दुल्हन के गांव से कुछ ही दूर रास्ते में कथित प्रेमी असीम मिंज ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर दूल्हे की कार रोक ली और दुल्हन का जबरन अपहरण कर लिया। इस दौरान दूल्हे पक्ष के लोगों ने दुल्हन का अपहरण करने वाले प्रेमी की धुनाई भी कर डाली, मगर वह नहीं माना और बुलेट बाइक से दुल्हन को अपने साथ लेकर फरार हो गया। इसके बाद दुल्हन व दूल्हा पक्ष के लोगों ने पुलिस थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई।
अपहरण के बाद पुलिस थाने पहुंचे
( Ranchi Bride Kidnap Case ) : दुल्हन के अपहरण का आरोपी प्रेमी असीम मिंज पिता याकूब मिंज ईटकी थाना क्षेत्र के रानीखटंगा का रहने वाला बताया जा रहा है। अपहरण करने के बाद उसने दुल्हन के साथ पुलिस थाना पहुंचकर सरेंडर कर दिया। नगड़ी थाना पुलिस की मानें तो दुल्हन ने कहा कि उसने असीम के साथ प्रेम प्रसंग की बात पहले ही अपने परिजनों को बता दी थी। उसकी मर्जी के बिना शादी करवाई गई थी। दुल्हन अंजलि टोप्पो ने तो यह तक कहा कि उसने शादी के पहले ही दूल्हा को भी दूसरे से प्रेम करने की बात बताई गई थी। फिर भी वह नहीं माना तो अपने प्रेमी असीम मिंज के साथ अपनी मर्जी से चली आई।

( Sikar Bride Kidnap Case ) : राजस्थान के सीकर जिले के धोद के नागवा गांव में 15 अप्रैल की रात को दो बहनों की शादी हुई थी। सुबह विदाई होने पर रास्ते में रामबक्सपुरा गांव के बस स्टैण्ड के पास कार रुकवाकर दुल्हन हंसा का कथित प्रेमी अंकित ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपहरण कर लिया था। फिर उसे देहरादून ले गया। 20 अप्रैल को सीकर पुलिस हंसा व अंकित को देहरादून से दस्तयाब करके लाया। इसके बाद दुल्हन को पुलिस ने उसकी मर्जी पर परिजनों के साथ भेज दिया, वहीं अंकित व उसके साथियों को अपहरण के आरोप में जेल भिजवा दिया।

( Udaipur Bride Kidnap Case ) : उदयपुर जिले के हिरणमगरी थाना इलाके की विनिता की शादी 6 मई को क्षितिज के साथ हुई थी। दूसरे दिन तड़के दूल्हा-दुल्हन की विदाई हुई। रास्ते में सीवान रेलवे स्टेशन के पास प्रेमी प्रियांक व उसके साथियों ने दूल्हा-दुल्हन की कार रुकवाई और दुल्हन विनिता का अपहरण कर लिया। इस दौरान दूल्हे के साथ मारपीट भी की गई। इसके बाद उदयपुर पुलिस ने दोनों की मोबाइल लोकेशन के आधार पर उनका पीछा करते हुए देर रात करीब तीन बजे जयपुर के सिंधी कैंप पहुंची और विनिता व प्रियांक को दस्तायाब कर लिया। वापसी के बाद दुल्हन ने पुलिस के सामने पहले तो दूल्हे के साथ जाने की सहमति जताई फिर परिजनों के साथ चल गई।












Click it and Unblock the Notifications