Exit Poll 2019: झारखंड में कांग्रेस ने लगाई भाजपा के वोट बैंक में सेंध, इतनी सीटों पर हो रहा नुकसान

Recommended Video

    Lok Sabha Exit Poll 2019: Jharkhand में BJP का जादू, Congress-JMM को भी बड़ा फायदा | वनइंडिया हिंदी

    रांची। सातवें चरण की वोटिंग के साथ ही लोकसभा चुनाव 2019 संपन्न हो गया है। टाइम्स नाउ वीएमआर के एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा को झारखंड में लोकसभा चुनाव 2014 की तुलना में 5 सीटों का नुकसान उठाना पड़ रहा है। भाजपा के इस बार राज्य की 14 सीटों में से 8 सीटों में विजयी रहने का अनुमान है। जबकि कांग्रेस और अन्य दलों को 6 सीटें मिलने का अनुमान है। 4 सीटों को फायदा कांग्रेस और सहयोगी दलों को होता दिख रहा है।

    lok sabha elections 2019 exit poll times now vmr results jharkhand

    क्या था 2014 का हाल

    बता दें, साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में झारखंड में भाजपा ने 14 में से 12 सीटों पर जीत हासिल की थी। 2 सीटों पर कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को जीत हासिल हुई थी, लेकिन इसके बाद भाजपा ने झारखंड में विधानसभा चुनाव में भी शानदार जीत हासिल करके राज्य की सत्ता पर कब्जा कर लिया और रघुबर दास के नेतृत्व में सरकार का गठन किया।

    70.54 फीसदी हुई वोटिंग

    झारखंड में वोटरों में खासा उत्‍साह दिखा। झारखंड लगभग 70.54 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण की तीन सीटों राजमहल, दुमका और गोड्डा में पोलिंग बूथों पर जमकर वोटिंग हुई। राजमहल में 71.69, दुमका में 71.10 और गोड्डा में 69.11 फीसद वोट पड़े।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+