करोड़ों का 'चारा' खाने वाले लालू जेल में रोज कमाते हैं 14 रु.

रांची के बिरसा मुंडा जेल में कैद लालू लॉन,फूलवारी और सब्जियों के बागीचे की निगरानी कर काफी खुश भी हैं। जेल वार्डन ने लालू को एक हफ्ते पहले ही बागवानी का काम सौंपा था। 30 अक्टूबर को जब झारखण्ड हाईकोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी तो अगले ही दिन लालू ने बागवानी का काम शुरू कर दिया।
वहीं चारा घोटाले में लालू के साथ सजा काट रहे 3 आईएएस कैदियों को पढ़ाने का काम कर रहे है। जेल सूत्रों के मुताबिक लालू अपने काम को खूब खुश हैं। वह दूसरे मालियों को निर्देश देते हैं और उनके काम की निगरानी करते हैं। लालू को हफ्ते में एक दिन छुट्टी मिलती है। उनके जिम्मे करीब 52 एकड़ में फैली जेल में सुसज्जित लॉन,उद्यान और सब्जियों के बागीचे हैं।












Click it and Unblock the Notifications