पार्टनर हो या फिर फैमली इन सबके साथ घूमने के लिए परफेक्ट हैं झारखंड के ये 5 डेस्टिनेशन

रांची। प्राकृतिक संसाधनों से लबरेज झारखंड में टूरिस्ट डेस्टिनेशनों की भरमार है। झारखंड लेक, पहाड़ और वॉटरफॉल से भरा हुआ है। इस राज्य का अधिक हिस्सा छोटा नागपुर पठार के क्षेत्र में स्थित है और इसे वनांचल भी कहा जाता है। झारखंड का अधिकांश हिस्सा 30 प्रतिशत हरे-भरे जंगलों से भरा पड़ा हुआ है। झारखंड में बड़ी संख्या में जूलॉजिकल गार्डन और राष्ट्रीय उद्यान स्थित हैं, जिसके चलते इस राज्य की खूबसूरती और बढ़ जाती है। इसलिए हम आपको झारखंड के उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप अपने दोस्तों, परिवार या फिर पार्टनर के साथ खूबसूरत लम्हों को यादगार बना सकते हैं।

रांची

रांची

झारखंड की राजधानी रांची 700 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। रांची को कभी बिहार की ग्रीष्मकालीन राजधानी के रूप में पहचाना जाता था। रांची में आप कांके बांधी, टैगोर पहाड़, हुदरू फॉल्स, हटिया संग्रहालय और जनजातीय अनुसंधान संस्थान, रांची हिल जाकर आप खूबसूरत समय बिता सकते हैं।

देवघर

देवघर

देवघर को झारखंड की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में भी जाना जाता है। लोकप्रिय धार्मिक स्थल देवघर, बैद्यनाथ मंदिर के रूप में जाना जाने वाले 12 ज्योतिर्लिंग मंदिरों में से एक है। श्रावण मास के दौरान देवघर का महत्व और बढ़ जाता है। इस दौरान लाखों भक्त श्रावण महीने के दौरान रुद्राभिषेक के लिए यहां पवित्र जल लेकर आते हैं। देवघर जिले में बैद्यनाथ धाम के साथ-साथ नंदन पहाड़, सत्संग आश्रम भी काफी लोकप्रिय हैं।

जमशेदपुर

जमशेदपुर

जमशेदपुर शहर का नाम साल 1919 में जमशेदजी टाटा के नाम पर रखा गया था, जो टाटा उद्योगों के संस्थापक थे। बता दें कि जमशेदपुर भारत का पहला नियोजित शहर होने के साथ-साथ दुनिया की आठवीं सबसे बड़ी स्टील निर्माण कंपनी भी है। जमशेदपुर में मुख्य आकर्षण जुबली पार्क, दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी और टाटा स्टील जूलोजिकल पार्क आदि हैं। प्रतिवर्ष तीन अक्टूबर को जुबली पार्क में जमशेदपुर का स्थापना दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर पूरे पार्क को रंगों और रोशनी से सजाया जाता है।

हजारीबाग

हजारीबाग

प्रदेश की राजधानी रांची से 93 किमी दूर छोटा नागपुर पठार में स्थित, हजारीबाग घने जंगलों और चट्टानों और झीलों सहित प्राकृतिक संरचनाओं के साथ एक खूबसूरत जगह है। हजारीबाग मध्य पठार पर समुद्र तल से दो हजार मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। हजारीबाग राष्ट्रीय उद्यान जो 135 किमी के क्षेत्र में फैला हुआ है, जो पक्षियों की दुर्लभ प्रजातियों की वजह से आकर्षण का मुख्य केंद्र है। इसके अलावा हजारीबाग के प्रमुख आकर्षण में कैनेरी हिल, राजरप्पा मंदिर और वाइल्ड लाइफ सेंचुरी आदि शामिल हैं।

टैगोर हिल

टैगोर हिल

महान कवि रवींद्रनाथ टैगोर के नाम पर इस जगह का नाम रखा गया है। अगर आप अकेले की कंपनी को एंजॉय करना जानते हैं तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट है। टैगोर हिल लगभग 300 फीट की ऊंचाई पर स्थित है, यह रॉक क्लाइम्बिंग और ट्रैकिंग जैसे एडवेंचर्स खेलों के लिए प्रसिद्ध है। चूंकि यह शहर के शोरगुल से काफी दूर है, इसलिए यह फैमिली पिकनिक के लिए भी एक आदर्श स्थान है। चोटी तक पहुंचने के लिए पर्यटकों को लगभग 200-250 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। शीर्ष पर पहुंचने के बाद आप दूर के पहाड़ों और शहर का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं। यहां से आप सूर्यास्त का भी भरपूर आनंद ले सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+