रांचीः जिस कोरोना संक्रमित महिला की हुई थी मौत उसकी दूसरी रिपोर्ट आई निगेटिव
रांची। कोरोना के बढ़ते असर के बीच झारखंड के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। प्रदेश में अब तक कुल 9 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक हुए हैं। बीते मंगलवार को पांच और मरीज स्वस्थ घोषित किये गये। इससे पहले सोमवार को भी 4 कोरोना मरीजों के ठीक होने का ऐलान किया गया था। हालांकि इस दौरान मंगलवार को ठीक हुए मरीजों में से एक रांची के हिंदपीढ़ी की महिला की कार्डियक अरेस्ट से मंगलवार सुबह मौत हो गई।

हालांकि शाम में आई महिला की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव निकली। महिला की मौत के बाद शव को कड़ी सुरक्षा के बीच डोरंडा कब्रिस्तान में दफनाया गया। बता दें कि दस दिन बाद मंगलवार को राज्य में कोई पॉजिटिव मरीज नहीं मिला। मंगलवार को रिम्स के लैब में हुई जांच में पांच और मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई। मृतक महिला के अलावा उनके परिवार के चार सदस्यों ने भी कोरोना को मात दे दी।
इनमें तीन बेटों और आठ साल का पोता भी शामिल हैं। इन सभी को दोनों रिपोर्ट निगेटिव आई। हालांकि महिला के कोरोना संक्रमित पति की 12 अप्रैल को मौत हो गई थी। मृतक महिला मलेशियाई महिला के संपर्क में आने से संक्रमित हुई थी, जिसके बाद महिला समेत पूरे परिवार को रिम्स में भर्ती कराया गया था। मलेशिय निवासी महिला भी अब स्वस्थ हो चुकी है।
बीते सोमवार को भी सूबे में चार कोरोना मरीज ठीक भी हुए। इनमें से दो हजारीबाग, एक रांची और एक सिमडेगा के रहने वाले हैं। सूबे का पहला कोरोना मरीज रांची के हिंदपीढ़ी में मिली मलेशियन महिला की दोनों रिपोर्ट निगेटिव आई। राज्य में अबतक कोरोना मरीजों के 45 मामले सामने आए हैं। इनमें से दो की मौत हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications