अच्छी फसल और बारिश के लिए चढ़ा दी इंसान ने अपनी बली

रांची। इस बार मानसून किसानों को धोखा दे रहा है। फसले बर्बाद हो रही हैं तो परेशान अन्नदाता अपना विश्वास खो रहा है। उसकी हिम्मत टूट रही है। बारिश न होने की वजह से खेत सूने पड़े हैं। ऐसे में वो बारिश के लिए भगवान को मनाने की हर संभव कोशिश कर रहा है। [ 200 सालों के बाद इंसान बन सकेगा भगवान ]

farmer

बारिश और अच्छी फसल की इसी कोशिश में किसानों ने एक इंसान की बलि दे दी। मामला झारखंड के गुमला में देखने को मिला है। जहां 55 साल के एक आदिवासी शख्स का सिर इसलिए काट दिया ताकि अच्छी फसल हो। थेपा खरिया का सिर कटा शव उसके घर में मिला।

गांववालों का कहना है कि यह हत्या ओरका समुदाय के लोगों ने की है। दरअसल इस समुदाय के लोगों को मानना है कि अगर वो दूसरे समुदाय के लोग दूसरों की बलि देते हैं और उनका सिर धान की खेत में गाड़ देते हैं तो उनकी फसल अच्छी होती है।

इतनी ही नहीं इस समुदाय के लोगों का इस इलाके में वर्चस्व है। इसलिए कोई उनकी शिकायत नहीं करता। थेपा की हत्या के बाद अब तक पुलिस में किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+