झारखंडः पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना के 788 नए मरीज, 8 की हुई मौत

रांची। झारखंड में कोरोना का रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते रविवार को फिर 788 कोरोना संक्रमित मरीज मिले, जिनमें से 446 रांची के हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 8 लोगों की मौत भी हुई। मृतकों में 5 रांची, 2 धनबाद और एक बाोकारो के हैं। बता दें कि बीते शनिवार को राज्य में कुल 19,741 लोगों की कोरोना टेस्टिंग हुई थी, जिनमें 873 मरीज मिले थे।

jharkhand coronavirus update 788 new case of covid 19

वहीं रविवार को 12,072 सैंपल की जांच में ही 788 मरीज मिले। यानी संक्रमण दर बढ़कर 6.52 फीसदी हो गई। वहीं प्रदेश में वैक्सीन की कमी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को सभी 14 निजी अस्पतालों में वैक्सीनेशन बंद रखने का निर्णय लिया गया है। वहीं, शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में अगले आदेश तक लाभुकों को सिर्फ वैक्सीन का दूसरा डोज लगाने का निर्देश दिया गया है।

BAU दो दिनों के लिए सील
रविवार को रांची के अलावा पूर्वी सिंहभूम में 94, बोकारो में 48, दुमका में 43, धनबाद में 27, जामताड़ा में 19, साहिबगंज में 17 और कोडरमा में 15 मरीज मिले। वहीं, 149 लोग स्वस्थ भी हुए, जिनमें रांची के 53 लो हैं। इसके अलावा रांची स्थित बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (BAU) मुख्यालय भवन को सोमवार व मंगलवार दो दिनों के लिए सील किया गया है। यहां तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। संक्रमित मरीज सभी नियंत्रक शाखा के पदाधिकारी सह कर्मचारी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+