झारखंडः पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2366 नए मामले आए सामने, 19 की हुई मौत
रांची। झारखंड में कोरोना का भयावह रूप दिखने लगा है। संक्रमितों की संख्या के साथ-साथ मृतकों के भी आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। बीते सोमवार को कोरोना के चलते 19 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2366 नए मामले सामने आए, जिनमें रांची से 787 संक्रमित मिले। वहीं पूर्वी सिंहभूम में कोरोना के 370 मामले आए। इसके साथ ही प्रदेश में सक्रिय मरीजों की 13,933 हो गई है। 19 मृतकों में से रांची और धनबाद के 8-8, जमशेदपुर के 2 और लोहरदगा का एक व्यक्ति शामिल है।

Recommended Video
सोमवार को बोकारो में 91, चतरा में 25, देवघर में 89, धनबाद में 64, दुमका में 50, पूर्वी सिंहभूम में 370, गढ़वा में 28, गिरिडीह में 29, गोड्डा में 24, गुमला में 54, हजारीबाग में 93, जामताड़ा में 44, खूंटी में 106, कोडरमा में 125, लातेहार में 53, लोहरदगा में 19, पाकुड़ में 14, पलामू में 38, रामगढ़ में 142, रांची में 787, साहेबगंज में 59, सरायकेला में 9, सिमडेगा में 19, पश्चिमी सिंहभूम में 34 संक्रमित मिले।
बता दें कि झारखंड में दिन-प्रतिदिन कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जिसको लेकर सरकार काफी चिंतित है। इसी वजह से प्रदेश के सभी प्राइवेट हॉस्पिटल में अब 50 फीसदी बेड कोरोना के मरीजों के लिए आरक्षित करने का फैसला लिया गया है। सोमवार को हेल्थ सेक्रेटरी केके सोन ने इस संबंध में सभी डीसी को निर्देश जारी कर दिया है।हेल्थ सेक्रेटरी ने अपने निर्देश में कहा कि राज्य में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसे ध्यान में रखते हुए सभी प्राइवेट हॉस्पिटल के कुल बेड का 50 फीसदी कोविड के लिए आरक्षित रखने की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications