झारखंडः पिछले 24 घंटे में मिले 7595 नए कोरोना संक्रमित, 106 मरीजों की हुई मौत
रांची। झारखंड में कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 24 घंटे में 7595 नए संक्रमित मिले, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा 106 मौतें भी हुईं हैं। केवल रांची में हर घंटे 2 से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है। बता दें कि प्रदेश की राजधानी रांची में गुरुवार को 1467 नए संक्रमित मिले। जबकि 53 लोगों की मौत हुई।

Recommended Video
इसके साथ ही राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 40 हजार के पार पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शुक्रवार सुबह को जारी रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 40, 942 है। गुरुवार को झारखंड के सभई जिलों में औसतन 100 से ज्यादा कोरोना संक्रमित मिले हैं। रांची के अलावा पूर्वी सिंहभूम के 14, रामगढ़ में 10 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई।
वहीं सिमडेगा में 7, हजारीबाग के 3, गोड्डा, खूंटी, सरायकेला व प. सिंहभूम में 2-2 और बोकारो, देवघर, गुमला, जामताड़ा, लातेहार, पलामू और साहिबगंज में 1-1 व्यक्ति की जान गई। रांची में 1467, हजारीबाग में 1065, पूर्वी सिंहभूम में 729, बोकारो में 432, चतरा में 167, देवघर में 459, धनबाद में 138, दुमका में 150 संक्रमित मिले।
गुमला में 306, जामताड़ा में 157 खूंटी में 128, कोडरमा में 451, लातेहार में 108 लोहरदगा में 94, पलामू में 407, रामगढ़ में 542, साहिबगंज में 168, सरायकेला में 154, सिमडेगा में 118, प. सिंहभूम में 134 संक्रमित मिले। बता दें कि सीएम हेमंत सोरेन ने ऐलान किया है कि झारखंड में एक मई से 18 साल से ऊपर वालों को फ्री में कोरोना वैक्सीन दी जाएगी। CM हेमंत सोरेन ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अधिकारी इसके लिए पूरी कार्ययोजना बनाएं। अधिकारी वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों से इस बारे में बातचीत करें।












Click it and Unblock the Notifications