झारखंडः पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना संक्रमण के 6323 नए मामले, 159 संक्रमितों की मौत
रांची। झारखंड में कोरोना के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों में पिछले 24 घंटे में यानी कि बीते शनिवार को 6 हजार 323 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है। इनमें सबसे अधिक 1,377 संक्रमित रांची से शामिल हैं। वहीं, राज्य में शनिवार को 159 मरीजों की मौत हुई। सबसे अधिक 45 मृतक रांची से शामिल हैं। नए कोरोना संक्रमितों के मिलने के बाद अब पूरे राज्य में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2,33,411 पहुंच गई है। वहीं, ठीक होने वाले 1,73,698 लोग शामिल हैं। अब एक्टिव मरीजों की तादाद 58,437 जा पहुंची है।

कहां मिले कितने मरीज
बोकारो से 325, चतरा से 471, देवघर से 217, धनबाद से 234, दुमका से 55, पूर्वी सिंहभूम से 974, गढ़वा से 90, गिरिडीह से 170, गोड्डा से 113, गुमला से 186, हजारीबाग से 390, जामताड़ा से 127, खूंटी से 87, कोडरमा से 250, लातेहार से 204, लोहरदगा से 143, पाकुड़ से 15, पलामू से 95, रामगढ़ से 283, रांची से 1377, साहेबगंज से 44, सरायकेला से 96, सिमडेगा से 114 और पश्चिमी सिंहभूम से 263 संक्रमित मिले।
वहीं बीते शुक्रवार की सुबह स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किये गए रिपोर्ट के मुताबिक बीते गुरुवार को राज्य में कोरोना के 5691 नए मरीज मिले थे। जबकि इस दौरान 4755 लोगों नो कोरोना को मात दी थी। वहीं 145 लोग कोरोना के साथ जिंदगी की जंग हार गए। सबसे ज्यादा 59 मौतें रांची में, 13 रामगढ़ में 12 पूर्वी सिंहभूम में, 11 धनबाद में और 7 बोकारो में हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications