झारखंडः पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना के 5691 नए संक्रमित, 145 मरीजों की मौत

रांची। झारखंड में कोरोना का कहर जारी है। शुक्रवार की सुबह स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किये गए रिपोर्ट के मुताबिक बीते गुरुवार को राज्य में कोरोना के 5691 नए मरीज मिले हैं। जबकि इस दौरान 4755 लोगों नो कोरोना को मात दी है। वहीं 145 लोग कोरोना के साथ जिंदगी की जंग हार गए हैं। सबसे ज्यादा 59 मौतें रांची में, 13 रामगढ़ में 12 पूर्वी सिंहभूम में, 11 धनबाद में और 7 बोकारो में हुई हैं।

jharkhand corona update 5691 new case of covid 19

बता दें कि झारखंड के लोगों के लिए अप्रैल कातिल महीना साबित हुआ है। कोरोना की पहली लहर में जितनी मौतें एक साल में नहीं हुई। इस बार उससे ज्यादा केवल अप्रैल के 29 दिनों में हुई है। झारखंड में कोरोना से पहली मौत 8 अप्रैल 2020 को हुई थी। 1 अप्रैल 2021 तक राज्य में 1114 लोगों की मौत इस महामारी से हुई थी। जबकि 30 अप्रैल की सुबह तक इससे मरने वालों की संख्या 2540 हो गई है। यानी 29 दिनों में 1426 लोगों की सांसें इसके कारण थम गई है।

राज्य में इस दौरान सबसे ज्यादा 489 मौतें प्रदेश की राजधानी रांची में तो सबसे कम 4 मौतें पाकुड़ में हुई है। राज्य में मौत की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि यह राष्ट्रीय औसत 1.10 से भी आगे 1.11 हो गया है। 29 अप्रैल को जहां देश का ग्रोथ रेट 1.3 % था तो झारखंड में मरीजों के मिलने की रफ्तार लगभग दोगुनी 2.55% हो गई है।

वहीं डबलिंग रेट राष्ट्र का 51.48 है तो झारखंड में 27.52 दिन में ही मरीजों की संख्या दोगुनी हो जा रही है। इस दौरान झारखंड का रिकवरी रेट भी तेजी से घटा है। 1 अप्रैल तक झारखंड का रिकवरी रेट जहां 96.42% था। ये 29 अप्रैल को 74.31% हो गया। जबकि देश में यह 82.10 है।राज्य में कोरोना की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि केवल 29 दिन में 52,225 नए मरीज मिले हैं। 1 अप्रैल तक झारखंड में एक्टिव मरीजों की संख्या 3352 थी। 29 अप्रैल को यह बढ़कर 55877 हो गई। इस दौरान राज्य में 9,68,061 सैंपल की जांच हुई। हालांकि इसी दौरान राज्य में 48,608 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+