झारखंडः पिछले 24 घंटे में मिले 4969 नए कोरोना संक्रमित, 45 मरीजों की हुई मौत
रांची। झारखंड में कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बीते मंगलवार को 4,969 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। वहीं, 2,334 लोगों कोरोना से जंग जीतकर घर लौट गए। इन नए संक्रमितों के साथअब पूरे राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 30,588 हो गई है। इनमें केवल रांची से 11,726 मरीज शामिल हैं। वहीं, मंगलवार को 45 मरीजों की मौत हुई। मृतकों में रांची से 15 पूर्वी सिंहभूम से 10, धनबाद से 6, कोडरमा से 4, दुमका, गढ़वा, लातेहार से 2-2 और देवघर, गोड्डा, पलामू और पश्चिमी सिंहभूम से 1-1 मरीज शामिल हैं।

राज्य में अब तक 1 लाख 67 हजार 346 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 1 लाख 35 हजार 256 ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में अब तक मृतकों की संख्या 1502 पहुंच गई है। इधर, मंगलवार को बोकारो से 178, चतरा से 46, देवघर से 116, धनबाद से 175, दुमका से 53 कोरोना संक्रमित मिले।
वहीं पूर्वी सिंहभूम से 692, गढ़वा से 75, गिरिडीह से 30, गोड्डा से 79, गुमला से 149, हजारीबाग से 177, जामताड़ा से 133, खूंटी से 203, कोडरमा से 279, लातेहार से 92, लोहरदगा से 80, पाकुड़ से 4, पलामू से 73, रामगढ़ से 169, रांची से 1703, साहेबगंज से 120, सरायकेला से 39, सिमडेगा से 143, पश्चिमी सिंहभूम से 161 संक्रमित मिले।
वहीं, सदर अस्पताल में इलाजरत मरीज की स्थिति में सुधार हो रहा है और होम आइसोलेशन के लायक हैं तो उन्हें होम आइसोलेशन में भेजा जाएगा, ताकि जरूरतमंद सीरियस मरीजों को ऑक्सीजन और आईसीयू बेड उपलब्ध कराने में सुविधा हो। कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए आवश्यक लॉजिस्टिक की जानकारी डीडीसी ने ली। मरीजों को उपलब्ध कराए जाने वाले ऑक्सीजन और ऑक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता की जानकारी भी ली।












Click it and Unblock the Notifications