झारखंडः पिछले 24 घंटे में मिले 4290 नए कोरोना संक्रमित, 46 लोगों की हुई मौत

रांची। झारखंड में कोरोना संक्रमण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बीते सोमवार को 4290 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिनमें सबसे ज्यादा रांची के 1404 नए संक्रमित हैं। वहीं पिछले 24 घंटे यानी कि बीते सोमवार को 46 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। मृतकों में रांची के 14, धनबाद के 3, कोडरमा के 3, लोहरदगा के 3 और पूर्वी सिंहभूम के 10 कोरोना संक्रमित थे।

jharkhand corona update 4290 new case of covid 19

राज्य की चिंता बढ़ाने वाली बात यह है कि प्रतिदिन स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या हर दिन की तरह कम रही। अब पूरे राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 28,010 हो गई है। झारखंड में अब तक 1,62,945 संक्रमितों की पहचान हो चुकी है। इनमें से 1,33,479 ठीक हो चुके हैं।

इधर, सोमवार को बोकारो 188, चतरा 32, देवघर 112, धनबाद 149, दुमका 36, पूर्वी सिंहभूम 639, गढ़वा 66, गिरिडीह 53, गोड्डा 91, गुमला 85, हजारीबाग 237, जामताड़ा 49, खूंटी 103, कोडरमा 230, लातेहार 90, लोहरदगा 35, पाकुड़ 17, पलामू 94, रामगढ़ 145 और रांची में 1404 नए मरीज मिले।

वहीं प्रदेश की राजधानी रांची में कोरोना के बढ़ते मामले और चिकित्सकीय सुविधा के अभाव को देखते हुए प्रदेश के व्यापारियों, उद्यमियों और प्रोफेशनल्स की प्रतिनिधि संस्था फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा प्रदेश के सभी सदस्यों, संबद्ध संस्थाओं व जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स से झारखंड में 21 से 25 अप्रैल तक सेल्फ लॉकडाउन करने की अपील की गई है।

राज्य में 127 पुलिसवाले संक्रमित
कोरोना संक्रमण रोकने में फ्रंट लाइनर की भूमिका निभाने वाले पुलिस जवान व अधिकारी फिर से संक्रमित होने लगे हैं। जबकि, ये लोग वैक्सीन का दोनों डोज ले चुके हैं। राज्यभर में अभी 127 पुलिसकर्मी व अधिकारी संक्रमित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+