झारखंडः पिछले 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 3992 नए मामले, 50 की हुई मौत

रांची। झारखंड में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और आंकड़े राज्य के लोगों को डरा रहे हैं। 24 घंटे के भीतर फिर 3992 नए संक्रमित मिले। इनमें सर्वाधिक 1073 संक्रमित रांची जिले के हैं। वहीं कोरोना से एक दिन में 50 लोगों की मौत भी हुई। मृतकों में पूर्वी सिंहभूम के 17, रांची के 11, गोड्डा के 4, दुमका, गढ़वा, गुमला, खूंटी, पलामू और रामगढ़ के 2-2, चतरा, धनबाद, कोडरमा, लातेहार, साहिबगंज और पश्चिमी सिंहभूम के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं।

jharkhand corona update 3992 new case of covid 19

हालांकि राहत की बात यह है कि एक दिन में 1551 लोग कोरोना को हराकर घर भी पहुंचे। अब राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 25,619 हो गई है। बीते रविवार को रांची में 1073, पूर्वी सिंहभूम में 676, बोकारो में 113, चतरा में 141, देवघर में 141, धनबाद में 174, दुमका में 63 संक्रमित मिले।

इसके अलावा गढ़वा में 72, गिरिडीह में 27, गोड्डा में 55, गुमला में 52, हजारीबाग में 115, जामताड़ा में 113, खूंटी में 147, कोडरमा में 287, लातेहार में 101, लोहरदगा में 23, पाकुड़ में 2, पलामू में 47, रामगढ़ में 80, साहिबगंज में 143, सरायकेला में 135, सिमडेगा में 96, पश्चिमी सिंहभूम में 116 संक्रमित मिले।

वहीं कोरोना की एचआरसीटी ( हाई रिजोल्यूशन कंप्युटेड टोमोग्राफी ) जांच के लिए सरकार ने फीस तय की है। अब एचआरसीटी जांच के 2500 से 3000 रुपए लगेंगे। स्वास्थ्य सचिव केके सोन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

बीते रविवार को झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने गठबंधन के नेताओं के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री आवास में चली बैठक के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने स्कूल-कॉलेज, ट्रेनिंग सेंटर, आंगनबाड़ी केंद्र को बंद करने का फैसला लिया है। साथ ही राज्य में होने वाली सभी तरह की परीक्षाओं को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। शादी समारोह में अब 50 लोग ही शामिल हो सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+