झारखंडः पिछले 24 घंटे में सामने आए 3843 कोरोना संक्रमित, 56 लोगों की हुई मौत

रांची। झारखंड में कोरोना के बढ़ते प्रकोप ने सारा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बीते शुक्रवार को यानी कि पिछले 24 घंटे में 3843 नए कोरोना संक्रमित मिले, जिनमें से रांची के 1372 मरीज हैं। इसके अलावा बीते शुक्रवार को सर्वाधिक 56 संक्रमितों की मौत भी हुई। मृतकों में रांची के 16, पूर्वी सिंहभूम के 13, धनबाद व बोकारो के 4-4, लोहरदगा व गोड्डा के 3-3, गिरिडीह, कोडरमा, लातेहार, साहिबगंज के 2-2 और रामगढ़, दुमका, गढ़वा, पलामू व सिमडेगा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

jharkhand corona update 3843 new case of covid 19

Recommended Video

    Coronavirus: AIIMS Director Randeep Guleria ने गिनाए कोविड केस में बढ़ोतरी के कारण | वनइंडिया हिंदी

    इसी बीच रांची के सिविल सर्जन कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्हें मेडिका में भर्ती कराया गया है। इधर, आज झारखंड सरकार सर्वदलीय बैठक के बाद कोरोना संक्रमण पर निर्णय लेगी। बीते शुक्रवार को रांची से 1372 संक्रमित मिले। इसके अलावा बोकारो में 140, चतरा में 64, देवघर में 173, धनबाद में 93, दुमका में 62, पू. सिंहभूम में 709, गढ़वा में 55, गिरिडीह में 15, गोड्डा में 51, गुमला में 112, हजारीबाग में 182, जामताड़ा में 58, खूंटी में 46, कोडरमा में 159, लातेहार में 27, लोहरदगा में 40, पाकुड़ में 22, पलामू में 79, रामगढ़ में 126, साहिबगंज में 72, सरायकेला में 12, सिमडेगा में 67, प. सिंहभूम में 107 संक्रमित मिले।

    वहीं, झारखंड व पश्चिम बंगाल के सीमा क्षेत्र में शनिवार से बंगाल से आने वाले सभी लोगों को कोरोना जांच होगी। इस बाबत जांच शिविर की शुरुआत करने को लेकर शुक्रवार को एग्यारकुंड बीडीओ ललित प्रसाद सिंह, सीओ अमृता कुमारी एवं मैथन ओपी प्रभारी माइकल कोड़ा ने डीबूडीह चेकपोस्ट का निरीक्षण किया।

    शनिवार की शाम 6 बजे कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सर्वदलीय वर्चुअल बैठक करेंगे। बैठक में शामिल होने के लिए उन्हें शनिवार दोपहर तक लिंक उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसमें सभी दलाें से विचार-विमर्श करने के बाद ही काेई फैसला लिया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+