झारखंडः पिछले 24 घंटे में मिले 3776 कोरोना संक्रमित, रिकवरी रेट पहुंचा 82 फीसदी के पार

रांची। झारखंड में कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 1 अप्रैल से 14 मई तक राज्य में 1.40 लाख से ज्यादा लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। वहीं 49 हजार से ज्यादा तो केवल 7 दिन में कोरोना को ठीक हुए हैं। इसके बाद भी झारखंड देश में रिकवरी रेट में पिछड़ रहा है। रिकवरी रेट के मामले में झारखंड 20वें स्थान पर है। जबकि पड़ोसी राज्य बिहार, बंगाल, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ बेहतर स्थिति में हैं। बता दें कि 14 मई को झारखंड का रिकवरी रेट 82.8 था तो वहीं बिहार का 84.2%, उत्तर प्रदेश का 86%, और छत्तीसगढ़ का 85.3% था। वहीं उड़ीसा का रिकवरी रेट 81.9% है। जबकि 1 अप्रैल को झारखंड का रिकवरी रेट 96.42% था।

jharkhand corona update 3776 new case of covid 19

रिकवरी रेट के साथ-साथ झारखंड में मौत की स्थिति भी काबू में नहीं आ रही है। 1 अप्रैल से 14 मई के बीच झारखंड में 3252 लोगों की मौत कोरोना के कारण हुई। जब राज्य में ठीक होने वालों की संख्या बढ़ रही है तब भी मौत की रफ्तार जारी है। केवल 8 मई से 14 मई की बात करें तो इस दौरान 751 लोगों की मौत कोरोना के कारण हुई है। वहीं गुरुवार को राज्य में 4 हजार 991 नए मामले मिले थे, वहीं शुक्रवार को 3 हजार 776 नए मरीजों की पुष्टि हुई, जिनमें सबसे अधिक रांची के 494 हैं।

हालांकि राहत की बात यह है कि नए संक्रमितों से लगभग दोगुने ठीक भी हुए। 7112 लोग कोरोना को मात देकर घर लौटे। इनमें 2267 रांची के हैं। इसके साथ ही रिकवर रेट 82.77% से बढ़कर 83.09% हो गया है। देश का रिकवरी रेट जहां शुक्रवार को 83.5 रहा, वहीं झारखंड का 84.05 हो गया। वहीं, राज्य में मौतों के आंकड़े में भी सुधार आया है। कुल 76 लोगों की जान गई, जबकि एक दिन पहले 108 संक्रमितों की मौत हो गई थी। रांची में 28 कोरोना पॉजिटिव की जान चली गई।

शुक्रवार को रांची में 494, खूंटी में 118, बोकारो में 162, चतरा में 30, देवघर में 81, धनबाद में 143, दुमका में 39, पूर्वी सिंहभूम में 957, गढ़वा में 153, गिरिडीह में 129, गोड्डा में 84, गुमला में 99, हजारीबाग में 270, जामताड़ा में 71, कोडरमा में 104, लातेहार में 92, लोहरदगा में 38, पाकुड़ में 01, पलामू में 192, रामगढ़ में 84, साहिबगंज में 20, सरायकेला में 48, सिमडेगा में 157, प. सिंहभूम में 210 संक्रमित मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+