झारखंडः पिछले 24 घंटे में सामने आए 3480 नए कोरोना संक्रमित, 28 की हुई मौत

रांची। झारखंड में कोरोना के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। बीते गुरुवार को प्रदेश भर में 3480 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जिनमें से 1393 संक्रमित रांची के हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 28 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। मरने वालों में रांची के 5, धनबाद के 9, पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह व कोडरमा के 2-2 और देवघर, गोड्डा, जामताड़ा, रामगढ़, सिमडेगा व पश्चिम सिंहभूम के 1-1 लोग हैं।

jharkhand corona update 3480 new case of covid 19

प्रदेश में कोरोना के कहर का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां का ग्रोथ रेट और डबलिंग रेट देश के औसत आंकड़ों से ऊपर चला गया है। देश भर में 7 डेज ग्रोथ रेट जहां 0.91 फीसदी है तो झारखंड का ग्रोथ रेट 1.67 फीसदी पर पहुंच गया है। वहीं डबलिंग रेट देश का जहां 76.16 फीसदी है तो झारखंड का 41.85 फीसदी है। फिलहाल देश का औसतन रिकवरी रेट 88.30 फीसदी है तो झारखंड का रिकवरी रेट 85.47 फीसदी हो गया है।

राज्य में रांची, जमशेदपुर और हजारीबाग की हालत सबसे खराब है। राज्य में कुल एक्टिव केस 22,290 हैं। इनमें रांची में 7641, पूर्वी सिंहभूम में 2276 और हजारीबाग में 899 हैं। यानी करीब 50 फीसदी मरीज इन तीन जिलों में ही हैं।

बीते बुधवार को राज्य भर में एक साथ पिछले 24 घंटे के भीतर 3198 पॉजिटिव मिले थे। 1273 संक्रमित सिर्फ रांची जिले में मिले थे। हालांकि राहत देने वाली बात है कि 24 घंटे में ही 1798 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए। वहीं कोरोना से निपटने के लिए सरकार गुरुवार से प्रदेश में और सख्ती बढ़ा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+