झारखंडः पिछले 24 घंटे में 2844 कोरोना संक्रमित मिले, 29 लोगों की हुई मौत

रांची। झारखंड में कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बीते मंगलवार को प्रदेश में 29 लोगों की इलाज के दौरान कोरोना से मौत हो गई। मृतकों में बोकारो में दो, पूर्वी सिंहभूम में छह, रांची में छह, हजारीबाग में चार, रामगढ़ और सिमडेगा में तीन-तीन तो धनबाद, गोड्डा, जामताड़ा, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम में एक-एक मौत कोरोना की वजह से हो गई। इसके चलते राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1261 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 2844 नए कोरोना केस सामने आए हैं।

झारखंडः पिछले 24 घंटे में 2844 कोरोना संक्रमित मिले

प्रदेश में मंगलवार को 31 हजार 311 लोगों की कोरोना जांच की गई, जिनमें 2844 लोग कोरोना संक्रमित मिले, जिनमें सबसे ज्यादा 1049 संक्रमित रांची में मिले। वहीं पूर्वी सिंघभूम में 434, हजारीबाग में 209, धनबाद में 117, रामगढ़ में 91 ऐसे प्रमुख जिले रहें जहां सबसे ज्यादा केस मिले। मंगलवार को 1003 संक्रमित ठीक भी हुए। राज्य में अभी तक 01 लाख 26 हजार 178 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। वहीं प्रदेश में 17 हजार 155 एक्टिव केस हैं। झारखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार और तेज हो गई है।

बीते सोमवार को कोरोना के चलते 19 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2366 नए मामले सामने आए, जिनमें रांची से 787 संक्रमित मिले थे। वहीं पूर्वी सिंहभूम में कोरोना के 370 मामले आए। इसके साथ ही प्रदेश में सक्रिय मरीजों की 13,933 हो गई थी। 19 मृतकों में से रांची और धनबाद के 8-8, जमशेदपुर के 2 और लोहरदगा का एक व्यक्ति शामिल था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+