झारखंडः पिछले 24 घंटे में मिले 1265 कोरोना संक्रमित, 4 मरीजों की हो गई मौत

रांची। झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। बीते मंगलवार को राज्य में 1265 नए संक्रमित मिले, जिसमें सबसे अधिक 539 कोरोना संक्रमित रांची से मिले। इन नए मरीजों के आंकड़े के साथ ही अब पूरे झारखंड में सक्रिय संक्रमित मरीजों की संख्या 5882 पहुंच गई है। वहीं राजधानी रांची में एक्टिव मरीजों की संख्या 3264 तक जा पहुंची है।

jharkhand corona update 1265 new covid patient

वहीं, मंगलवार को 4 मरीजों की मौत भी हुई। मृतकों में गिरिडीह, गुमला से 1-1 और रांची से 2 मरीज शामिल हैं। बोकारो में 65, चतरा में 5, देवघर में 47, धनबाद में 72, दुमका में 31, पूर्वी सिंहभूम में 191, गढ़वा में 9, गिरिडीह में 5, गोड्‌डा में 18, गुमला में 23, हजारीबाग में 15, जामताड़ा में 31, खूंटी में 19, कोडरमा में 44, लातेहार में 11, लोहरदगा में 12, पाकुड़ में 23, पलामू में 6, रामगढ़ में 19, रांची में 539, साहेबगंज में 37, सरायकेला में 5, सिमडेगा में 7 और पश्चिमी सिंहभूम में 30 संक्रमित मिले।

वहीं प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए सरकार ने राज्य में बंदिशें बढ़ा दी हैं। आपदा प्रबंधन विभाग ने मंगलवार को इससे संबंधित गाइडलाइन जारी कर दी है। यह 30 अप्रैल तक प्रभावी रहेंगी। इसके मुताबिक 8 अप्रैल से स्कूल-कॉलेज फिर बंद हो जाएंगे, लेकिन बोर्ड परीक्षाएं समय पर होंगी। बोर्ड परीक्षा देने वाले 10वीं और 12वीं के छात्र अभिभावक की अनुमति से स्कूल जा सकेंगे।

प्रदेश में रात 8 बजे तक ही सभी सभी दुकानें खुली रहेंगी। बस, टेंपों और रिक्शा में भी सफर के दौरान मास्क पहनना जरूरी होगा। रात में 5 से अधिक लोगों के एक साथ जुटने पर भी रोक रहेगी। वहीं धनबाद में कोविड-19 वैक्सीन की कमी बरकरार है। हालांकि जिला टीकाकरण पदाधिकारी डॉ. विकास कुमार राणा ने बताया कि मंगलवार को पाकुड़ से 5 हजार और दुमका से 4 हजार कोविशील्ड वैक्सीन का डोज धनबाद को मिला। वैक्सीन मिलने के बाद जिले में बुधवार को 49 केंद्रों पर वैक्सीनेशन कराने का निर्णय लिया गया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+