झारखंड बजट 2020: अरविंद केजरीवाल की राह पर चले हेमंत सोरेन, बजट में मोहल्ला क्लिनिक का ऐलान

रांची। झारखंड की नवनिर्वाचित हेमंत सरकार ने मंगलवार को अपना पहल बजट पेश कर दिया है। वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए कुल 86 हजार 370 करोड़ रुपये के बजट प्रावधान किए गए हैं। इस बजट में तमाम लोक-लुभावन घोषणाओं के साथ वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने किसानों और गरीबों के लिए अपना खजाना खोल दिया है। गरीबों को 100 यूनिट मुफ्त बिजली के साथ ही 100 मोहल्ला क्लिनिक खोलने की घोषणा सरकार ने की है।

jharkhand budget 2020 hemant soren government budget in assembly

किसानों की ऋण माफी योजना की शुरुआत करते हुए 2000 करोड़ रुपये देने की घोषणा की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभकों को 50 हजार रुपये अधिक दिए जाएंगे। झारखंड मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवहन योजना शुरू होगी। शहरी क्षेत्रों के स्लम में 100 मोहल्ला क्लीनिक खुलेंगे। झारखंड में मुख्यमंत्री कैंटीन योजना की शुरुआत की जाएगी।

300 यूनिट से कम बिजली उपलब्ध कराने वाले परिवारों को 100 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी। राज्य के गरीबों को 100 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी। 11000 सोलर स्ट्रीट लाइट लगेंगे। 57 लाख परिवारों को अनुदानित दर पर खाद्यान के अतिरिक्त लुंगी, धोती और साड़ी मिलेंगे। 200 करोड़ के प्रावधान। एपीएल परिवारों को भी आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलेगा।

किसानों की कर्ज माफी के लिए अल्पकालीन कृषि ऋण राहत योजना की शुरुआत की जाएगी। अल्पकालीन कृषि ऋण राहत योजना के लिए दो हजार करड़ के प्रबंध किए गए हैं। धान उत्पादन एवं बाजार सुलभता नामक नई योजना शुरू होगी। आदिवासी बहुल इलाकों में काम करने वाले विशेषज्ञ डॉक्टरों को 40 हजार रुपये अतिरिक्त प्रति माह दिए जाएंगे। अन्य डॉक्टरों को 25 बजार रुपये दिए जाएंगे।

ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुको को 50 हजार रुपये अधिक दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री विशेष छात्रवृति योजना शुरू होगी। 30 करोड़ रुपये के प्रावधान किया गया है। इसके अलावा मिड डे मील बनाने वाले रसोइये के मानदेय में 500 रुपये की वृद्धि की गई है। माध्यमिक स्कूलों में डिजिटल शिक्षा के लिए मुख्यमंत्री डिजिटल प्रोत्साहन योजना शुरू होगी। राज्य में जनजातीय विवि की स्थापना होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+