झारखंड एकेडमिक काउंसिल की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं रद्द, सीएम हेमंत सोरेन ने किया ट्वीट

रांची। कोरोना की गंभीरता को समझते हुए झारखंड एकेडमिक काउंसिल की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि आज मैंने कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थितियों एवं छात्रों एवं अभिभावकों की माँग को देखते हुए झारखंड एकेडमिक कॉन्सिल द्वारा इस सत्र में आयोजित होने वाली 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया है।

jharkhand academic council 10th and 12th board exam cancelled

बता दें कोरोमा महामारी के चलते सीबीएसई सहित कई राज्यों के बोर्ड्स ने अपनी परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। दरअसल, जब पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सीबीएसई सीआईएससीई की परीक्षाएं रद्द करने का फैसला लिया गया था। इसके बाद राज्यों ने इस फैसले को गाइडलाइन की तरह लिया और अधिकांश राज्य बोर्ड्स ने परीक्षाएं रद्द करने का फैसला किया।

बता दें कि झारखंड में10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने की मांग लंबे समय से हो रही थी। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी परीक्षा को रद्द करने को कहा था। उन्होंने कहा था कि छात्रों के स्वास्थ्य से बढ़कर कुछ नहीं हो सकता।

बता दें कि इस वर्ष झारखंड एकेडमिक काउंसिल के 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए 7 लाख 65 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें 10वीं बोर्ड की परीक्षा में 4.32 लाख और 12वीं बोर्ड की परीक्षा में 3.31 लाख स्टूडेंट्स शामिल है। परीक्षा नहीं होने की स्थिति में सरकार द्वारा निर्धारित मापदंड के अनुसार सभी परीक्षार्थियों का रिजल्ट जारी किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+