IAS Pooja Singhal case : झामुमो के पूर्व कोषाध्यक्ष रवि केजरीवाल से ED कर रही पूछताछ
रांची, 15 मई: आईएएस पूजा सिंघल केस से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व कोषाध्यक्ष रवि केजरीवाल पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। रवि केजरीवाल से रांची स्थित ईडी के दफ्तर में पूछताछ की जा रही है। बता दें, झारखंड में झामुमो ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते रवि केजरीवाल को पहले ही पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। रवि केजरीवाल कभी सीएम हेमंत सोरेन के करीबी थे।
Recommended Video

सरकार को अस्थिर करने की साजिश रचने का लगा था आरोप
रवि केजरीवाल के खिलाफ झामुमो विधायक रामदास सोरेन ने कुछ महीने पहले ही थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। आरोप था कि रवि केजरीवाल मुख्यमंत्री हेमंत की सरकार को अस्थिर करने की साजिश रच रहे हैं। अब ईडी ने पूछताछ के लिए रवि केजरीवाल को कार्यालय में तलब किया है। रवि से पूछताछ में क्या नए खुलासे होते हें, इस पर सबकी नजर बनी हुई है।
आईएएस पूजा सिंघल के घर से बरामद हुए थे 19 करोड़ नकद
बता दें, भ्रष्टाचार के आरोप में आईएएस पूजा सिंघल को निलंबित किया जा चुका है। उसके घर से 19 करोड़ रुपए नकद बरामद किए गए थे। उसकी गिरफ्तारी के बाद ईडी ने जांच तेज कर दी है। रवि केजरीवाल का भ्रष्ट आईएएस पूजा सिंघल से क्या कनेक्शन है, इसपर से पर्दा हटेगा।












Click it and Unblock the Notifications