भारत की हार के बाद बढ़ाई गई कैप्टन धोनी के घर की सुरक्षा
रांची। वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों से बुरी तरह हारने के बाद भारतीय टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की घर की सुरक्षा बढ़ी दी गई है। सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली हार का असर झारखंड की राजधानी रांची में दिखने लगा। रांची में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घर सुरक्षा मजबूत कर दी गई है। हार के बाद फैंस द्वारा किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए धोनी के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

टीम इंडिया की हार के बाद कहीं फैंस धोनी के घर पर हंगामा ना खड़ा कर दें, कोई अप्रिय स्थिति ना पैदा हो जाए, इसलिए धोनी के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षा के लिए वहां बड़ी तादात में सीआईएसएफ के जवान तैनात कर दिए गए हैं।
गौरतलब है कि 2013 में मैच में भारत की हार के बाद कप्तान धोनी के घर फैन्स ने पथराव किया था। हलांकि इस पथराव में कोई नुकसान नहीं हुआ था। लेकिन भारत के क्रिकेट प्रशंसक जीत-हार को भवनात्मक तौर से जुड़ जाते है। ऐसे में आज मिली हार पर कोई असामिजक तत्व गलत हरकत न कर बैठे इसलिए भारतीय खिलाड़ियों के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications