देश में दहशत फैलाने की साजिश, रांची के लॉज में मिले 9 जिंदा बम

लॉज से एनआईए टीम को मिले 9 जिंदा बम में टाइमर का इस्तेमाल किया गया था। एनआईए के मुताबिक इन बमों में भी उसी तरह के टाइमर का इस्तेमाल किया गया था जिस तरह के टाइमर का इस्तेमाल पटना ब्लास्ट के दौरान किया गया था। हलांकि लॉज से किसी भी शख्स की गिरफ्तारी नहीं हुई है। बम बरामदी के बाद बम को बम निरोधक दस्ते ने डिफ्यूज किया।
दरअसल एनआईए टीम को सूचना मिली की रांची के हिंदपीढ़ी इलाके के इमरान लॉज के कमरा नंबर 8 और 9 में कुछ संदिग्ध लोग रुके हैं। सूचना पाकर एनआईए ने लॉज में छापा मारा था। इन छापों के दौरान एनआईए को 9 जिंदा बम के अलावा 19 डेटोनेटर, 12 टाइमर डेवाइस और जिलेटिन की छड़ें भी मिली हैं।












Click it and Unblock the Notifications