झारखंड: डायन बताकर 5 महिलाओं की बेरहमी से हत्या
रांची। एक तरफ जहां डिजीटल इंडिया का सपना देखा जा रहा है वहीं दूसरी तरफ अंधविश्वास से भरी यह हरकतें देश को पीछे धकलने में लगी हुई हैं। जी हां झारखंड की राजधानी रांची से सटे एक गांव में ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानने के बाद आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। यहां गांववालों ने पांच महिलाओं को डायन बाताकर उन्हें भालों से गोदा और फिर पत्थरों से कुचल कर उनकी हत्या कर दी। मरने वालों में एक मां-बेटी के अलावा गांव के दूसरे घरों की महिलाएं शामिल हैं।

उनका मानना है कि इन्हीं की वजह से उन बच्चों की मौत हुई। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार गांववालों ने हत्या की बात कबूल कर ली है। एडमिनिस्ट्रेशन ने महिलाओं के परिवारवालों को 20-20 हजार रुपए का मुआवजा दिया है। गौरतलब हो कि एक रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड में बीते दस साल में डायन बताकर करीब 1200 महिलाओं की हत्या की जा चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications