Suar By election Result 2023: स्वार सीट जीतने के बाद शफीक अंसारी की सामने आई पहली प्रतिक्रिया

Suar By election Result 2023: रामपुर की स्वार सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा-अपना दल एस गठबंधन और समाजवादी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर है, जानिए कौन है आगे और कौन चल रहा है पीछे।

Suar Byelection Result 2023

Suar Byelection Result 2023: रामपुर की स्वार सीट पर हुए उपचुनाव के लिए 24 राउंड की काउंटिंग आज शनिवार 13 मई को पूरी हो गई है। इस चुनाव में समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है और आजम खान के हाथ से स्वार सीट निकल गई है। यहां अपना दल के शफीक अहमद अंसारी ने 8,824 वोटों से जीत दर्ज की है। बता दें, 1996 के बाद बीजेपी गठबंधन को स्वार में सफलता मिली है। स्वार सीट पर 10 मई को उपचुनाव हुआ था और सत्तारूढ़ भाजपा की सहयोगी अपना दल (एस) और सपा के बीच सीधा मुकाबला था। स्वार सीट पर पहले सपा काबिज थी और यहां से आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान विधायक थे। लेकिन, एक मामले में अब्दुल्ला को सजा सुनाए जाने के बाद उनकी सदस्यता रद्द हो गई और स्वार सीट रिक्त हो गई थी। ऐसे में सभी का ध्यान रामपुर की स्वार सीट पर टिका हुआ था, क्योंकि पिछले साल अदालत से सजा मिलने के बाद आजम खान को अयोग्य घोषित कर दिया गया था और उनके हाथ से रामपुर सीट भी चल गई थी। रामपुर सीट गंवाने के बाद जिले में स्वार ही सपा और आजम खान का आखिरी गढ़ बचा है। स्वार सीट की पल-पल की अपडेट जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश करते रहें...।

लाइव अपडेट्स:-

LIVE Feed
May 13, 2023, 7:41 PM IST

अनुप्रिया पटेल ने स्वार और छानबे की जनता को कहा 'शुक्रिया'

स्वार और छानबे सीटों पर हुए उपचुनावों में भाजपा की जीत पर अपना दल (S) प्रमुख अनुप्रिया पटेल ने मतदाताओं को कहा 'शुक्रिया'।
May 13, 2023, 6:10 PM IST

आजम खान का हिंदू कार्ड भी विफल साबित हुआ

स्वार सीट का प्रतिनिधत्व आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान कर रहे थे। लेकिन, अब्दुल्ला को एक मामले में सजा सुनाए जाने के बाद उनकी यह सीट खाली हो गई थी। जिसपर 10 मई को उपचुनाव हुआ था। अपने बेटे की सीट को बचाने के लिए आजम खान की ओर से खेला गया हिंदू कार्ड भी उपचुनाव में विफल साबित हुआ। स्वार की जनता ने आजम परिवार को छोड़ इस बार अनुप्रिया पटेल की अपना दल (एस) पार्टी को जिताया।
May 13, 2023, 5:19 PM IST

स्वार सीट पर जानें किसको मिले कितने वोट

- अपना दल (एस) प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी को 68630 वोट मिले। - सपा प्रत्याशी अनुराधा चौहान को 59906 वोट मिले। - पीस पार्टी के डॉ. नाजिया सिद्दीकी को 4688 वोट मिले। - निर्दलीय प्रत्याशी मोहम्मद इरफान को 394 मोट मिले। - निर्दलीय प्रत्याशी मोहम्मद आरिफ को 296। - निर्दलीय प्रत्याशी शिव प्रसाद को 582 वोट मिले। - नोटा को 579 वोट मिले।
May 13, 2023, 5:09 PM IST

आजम खान का मजबूत किया ढहा

भाजपा गठबंधन ने आजम खान का एक और मजबूत किले पर कब्जा कर लिया और शफीक अंसारी को प्रदेश में भाजपा गठबंधन के पहले निर्वाचित मुस्लिम विधायक बन गए हैं। शफीक अहमद अंसारी ने सपा की उम्मीदवार अनुराधा चौहान को 8724 मतों से मात दी है।
May 13, 2023, 4:35 PM IST

आजम खान का टूटा घमंड: शफीक अहमद

स्वार सीट पर जीत दर्ज कराने के बाद अपना दल (एस) के प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने आजम खां पर हमला बोलते हुए कहा कि वो कहते थे कि अब्दुल्ला को कोई नहीं हरा सकता है। आज आजम खान का घमंड टूटा है।
May 13, 2023, 12:29 PM IST

सपा के हाथों से निकली स्वार सीट, अपना दल ने दर्ज कराई जीत

आजम खान का एक और किला बीजेपी गठबंधन के खाते में चल गया और ये सीट सपा के हाथों से निकल गई है। रामपुर सीट के बाद भाजपा गठबंधन अब्दुल्ला आजम की स्वार सीट पर कब्जा कर लिया है। सन 1996 के बाद बीजेपी गठबंधन को स्वार सीट पर पहली बार सफलता मिली है। शफीक अहमद अंसारी प्रदेश में भाजपा गठबंधन के पहले निर्वाचित विधायक बने हैं।
May 13, 2023, 12:25 PM IST

स्वार से अपना दल एस के शफीक अंसारी जीते

स्वार सीट पर 24 राउंट की काउंटिंग पूरी हो गई है और यहां से अपना दल (एस) के शफीक अहमद अंसारी ने जीत दर्ज कराई है। शफीक अहमद अंसारी को कुल 68513 वोट मिले है। तो वहीं, सपा की प्रत्याशी अनुराधा चौधरी को 59679 वोट मिले है। शफीर अंसारी ने अपनी प्रतिद्वंद्वी अनुराधा चौधरी को 8824 वोटों से शिकस्त दी है।
May 13, 2023, 12:00 PM IST

स्वार सीट पर अपना दल (एस) का दबदबा कायम

रामपुर की स्वार सीट पर 20 राउंड की गिनती पूरी हो गई है। यहां पर अपना दल प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी 8530 वोट से आगे चल रहे हैं। उन्हें 60222 वोट मिले हैं और सपा प्रत्याशी अनुराधा चौहान 51692 मत मिले हैं।
May 13, 2023, 11:39 AM IST

स्वार सीट पर शफीक अहमद 6 हजार मतों से आगे

रामपुर की स्वार सीट पर 17 राउंड की गिनती पूरी हो गई है। यहां से अपना दल के शफीक अहमद अंसारी 6002 वोट से आगे चल रहे हैं। उन्हें 53040 वोट मिले हैं और सपा प्रत्याशी अनुराधा चौहान 47038 मत मिले हैं।
May 13, 2023, 11:23 AM IST

आजम खान के गढ़ में अपना दल आगे

आजम खान के गढ़ स्वार में 15 राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। यहां अपना दल (एस) के प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी 3635 वोटों से आगे चल रहे हैं। शफीक अहमद को 47167 वोट मिले है तो वहीं, सपा प्रत्याशी अनुराधा चौहान को 43532 वोट मिले हैं।
May 13, 2023, 11:16 AM IST

स्वार सीट पर अपना दल (एस) के शफीक अहमद आगे

रामपुर की स्वार सीट पर 13 राउंड की गिनती पूरी हो गई है। इस सीट पर अपना दल (एस) के शफीक अहमद अंसारी 40378 वोट मिले हैं और सपा प्रत्याशी अनुराधा चौहान 39248 मत मिले हैं।
May 13, 2023, 10:51 AM IST

स्वार सीट पर अपना दल (एस) ने बनाई बढ़त

रामपुर की स्वार सीट पर 11 राउंड की गिनती पूरी हो गई है। स्वार सीट पर अपना दल एस के प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी ने एक बार फिर बढ़त बना ली है। शफीक अहमद अंसारी को 36179 वोट मिले हैं और सपा प्रत्याशी अनुराधा चौहान 34015 मत मिले। अपना दल प्रत्याशी शफीक अंसारी 2164 मतों से आगे हैं।
May 13, 2023, 10:29 AM IST

स्वार सीट पर आगे निकली सपा

स्वार विधानसभा उपचुनाव में एक बार बाजी फिल से पलट गई है। स्वार सीट सपा प्रत्याशी अनुराधा चौहान 370 वोटों से हुईं आगे चल रही है। अनुराधा को अब तक 27912 वोट मिले वहीं अपना दल(एस) के उम्मीदवार शफीक अहमद अंसारी को 27542 वोट मिले हैं।
May 13, 2023, 10:17 AM IST

स्वार सीट पर अपना दल (एस) आगे

रामपुर: स्वार विधानसभा सीट पर सातवें राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई। अपना दल (एस) के प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी को 21481 वोट मिले है। वहीं, पा प्रत्याशी अनुराधा चौहान 21078 वोट मिले हैं। अपना दल (एस) के प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी आगे चल रहे हैं।
May 13, 2023, 9:59 AM IST

स्वार सीट पर अपना दल (एस) ने बनाई बढ़त

रामपुर: स्वार उपचुनाव में पांचवे राउंड की गिनती पूरी हो गई है। अपना दल के शफीक अहमद अंसारी को 16614 वोट मिले हैं और सपा प्रत्याशी अनुराधा चौहान 14393 मत मिले। अपना दल प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी 2217 वोट से आगे हैं।
May 13, 2023, 9:39 AM IST

Suar By election: शफीक अहमद आगे चल रहे है

रामपुर की स्वार विधानसभा उपचुनाव में चार राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। अपना दल के शफीक अहमद अंसारी 3593 वोटों से आगे चल रहे है। वहीं, दूसरे नंबर पर सपा की अनुराधा चौहान है।
May 13, 2023, 9:21 AM IST

स्वार सीट पर अपना दल एस ने बनाई बढ़त

रामपुर की स्वार सीट पर अपना दल एस प्रत्याशी शफीक अंसारी ने बढ़त बना ली है। शफीक अंसारी 622 वोट से आगे चल रहे है, जबकि सपा की अनुराधा चौहान पीछे हो गई हैं।
May 13, 2023, 9:01 AM IST

स्वार सीट पर EVM वोटों की गिनती हुई शुरू

रामपुर की स्वार विधानसभा उपचुनाव में पोस्टल बैलट की गिनती हुई पूरी। सपा की अनुराधा चौहान चल रही हैं आगे। ईवीएम वोटों की गिनती हुई शुरू।
May 13, 2023, 8:35 AM IST

सपा प्रत्याशी अनुराधा चौहान आगे

स्वार में पहले राउंड की गिनती जारी है। शुरूआती रुझानों में स्वार सीट से सपा प्रत्याशी अनुराधा चौहान आगे चल रही हैं।
May 13, 2023, 8:09 AM IST

सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना

रामपुर की स्वार विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। इस सीट पर बुधवार 10 मई को उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+