यूपी: मीजल्स रूबेला के टीके से रामपुर में भी बिगड़ी बच्चों की तबीयत, वीडियो
रामपुर। प्रदेशभर के सरकारी स्कूलों में बच्चों को लगाए जा रहे मीजिल्स रूबेला वैक्सीन का कुछ जगहों पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। शाहजहांपुर, बहराइच और कानपुर के बाद रामपुर में भी कई बच्चों की तबीयत इस वैक्सीन के लगने से खराब हो गई। स्वार तहसील के क्षेत्र मीरापुर के प्राथमिक स्कूल के आधा दर्जन बच्चे स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराए गए हैं। फिलहाल, उनकी हालात सामान्य है, उन्हें फ्रूटी पिलाई गई। जिससे उनकी घबराहट दूर हो गई।

जानकारी के मुताबिक, जिला रामपुर में तहसील स्वार के क्षेत्र मीरापुर के प्राथमिक स्कूल में एमआर टीकाकरण अभियान के तहत लगाये गये टीके से आधा दर्जन छात्र-छात्राओं की हालत बिगड़ गई। सभी के सीने व पेट में दर्द की शिकायत होने लगी। आनन फानन स्कूल स्टाफ द्वारा छात्र छात्राओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार और फ्रूटी पीने के बाद सभी छात्र छात्राओं की हालत सामान्य हो गई।

प्रभारी सीएमओ डॉ. अजय वर्मा ने बताया कि छोटे बच्चों में इंजेक्शन लगने के कारण डर था। जिसे उन्हें फ्रूटी पिलाकर सामान्य कर दिया गया। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी छात्रों को जिला अस्पताल में निगरानी के लिए भर्ती किया गया है। इससे पहले भी एक निजी स्कूल में चार छात्राओं की हालत टीकाकरण के दौरान बिगड़ गई थी जिनकी हालत में प्राथमिक उपचार के बाद सुधार हो गया था। फिलहाल एमआर टीकाकरण को लेकर लोगों में संशय का माहौल बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications