रामपुरः जमीन के लिए बेटों ने निर्ममता से अपने पिता को काट डाला, पुलिस ने किया खुलासा

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में बीते 19 तारीख को विल्सन मसीह नाम के व्यक्ति की गला कटा हुआ शव मिले था। परिजनों ने छोटे बेटे के ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जब जांच करना शुरू किया तो हैरान कर देने वाली बात सामने आई है। विल्सन मसीह को उसके अपने दो छोटे बेटे ने ही मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने इसका खुलासा किया और अपर पुलिस अधीक्षक ने दोनों आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया।

rampur police disclose case of murder and arrested his sons

दोनों बेटों ने चंद बीघा जमीन के खातिर पिता की हत्या की थी और अपना जुर्म भी कबूल कर लिया। रामपुर कोतवाली मिलक के जंगल में ग्राम अशोकपुर के गन्ने के खेत से विल्सन मसीह का शव बरामद हुआ था, जिसमें सर धड़ से अलग था। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पहुंची थी और उसका पंचनामा भर का पोस्टमार्टम कराया था। पुलिस इस हत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी थी तो शक की सुई विल्सन मसीह के दो छोटे बेटे विक्रम मसीह और दलीप मसीह पर गई।

जब सख्ती से पूछताछ की तो उन दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। वहीं इस हत्या का खुलासा शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि 19 तारीख को कोतवाली मिलक में एक व्यक्ति ने अपने पिता की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। उसने बताया कि उसके पिताजी 17 तारीख को एक बारात में गए थे और उसके भाई भी गए थे। हम लोग रात को घर चले आए पिताजी बारात में रुक गए। अगले दिन भी वे घर नहीं पहुंचे तो उन्होंने ढूंढना शुरू किया लेकिन वे नहीं मिले।

rampur police disclose case of murder and arrested his sons

उसके बाद अगले दिन उनके पिताजी का शव मिला अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इसमें थोड़ी और छानबीन की तो संदेह की सुई मृतक के बेटों पर जाकर रुकी। मृतक विल्सन मसीह की पहली पत्नी से राजेश है और अपनी पत्नी के मरने के बाद उसने दूसरी शादी की थी। वह भी शादीशुदा थी उसका भी पहले पति से एक बच्चा। था उसके बाद विल्सन से एक बच्चा हुआ पर उसकी दूसरी पत्नी का जो बेटा था वह विल्सन से जमीन में हिस्सा मांग रहा था, जिसको लेकर उसकी और छोटे भाई की नाराजगी चलती थी। वे उसको अपनी ज़मीन में से हिस्सा देना नहीं चाहता था। इसलिए दोनों छोटे भाइयों ने अपने पिता की निर्मम हत्या कर मौत के घाट उतार दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+