जौहर यूनिवर्सिटी में चला रामपुर प्रशासन का बुलडोजर, जमीन के नीचे दबी मिली सफाई मशीन

जौहर यूनिवर्सिटी में चला रामपुर प्रशासन का बुलडोजर, जमीन के नीचे दबी मिली सफाई मशीन

रामपुर, 20 सितंबर: आजम खान और उनके परिवार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार 19 सितंबर को रामपुर जिला प्रशासन का बुलडोजर आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी तक पहुंच गया। अब रामपुर प्रशासन ने दावा किया है कि नगर पालिका ने जमीन साफ करने के लिए करोड़ों रुपए की बड़ी मशीन खरीदी थी। वो मशीन शहर में न इस्तेमाल करके जौहर विश्वविद्यालय में इस्तेमाल की जा रही थी। जो अब यूनिवर्सिटी की जमीन के नीचे दबी हुई मिली है।

Recommended Video

    Azam Khan की Jauhar University से बरामद हुई चोरी की सरकारी Machine | वनइंडिया हिंदी | *News
    Rampur News: inside Jauhar University in rampur missing cleaning machine found

    रामपुर एएसपी संसार सिंह ने बताया कि सोमवार 19 सितंबर को जुए के संबंध में 2 अभियुक्त पकड़े गए थे। दोनों अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि पूर्व की सरकार में नगर पालिका ने जमीन साफ करने के लिए करोड़ों रुपए की बड़ी मशीन खरीदी थी। वो मशीन शहर में न इस्तेमाल करके जौहर विश्वविद्यालय में इस्तेमाल की जा रही थी। जब नई सरकार बनी तो मशीन की खोजबीन हुई। एएसपी ने आगे बताया कि रामपुर के जौहर विश्वविद्यालय में जमीन के नीचे दबी हुई नगर पालिका की सफाई मशीन के संबंध में समाजवादी पार्टी के विधायक आज़म खान, उनके पुत्र अब्दुल्ला आज़म खान समेत 4 अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज़ की गई है।

    बता दें कि गिरफ्त में आए दोनों अभियुक्त से पूछताछ के बाद आज यूनिवर्सिटी कैंपस बिल्डिंग में बनी लिफ्ट शाफ्ट में छुपा कर रखी गई बेहद कीमती किताबों को बरामद की है। यह किताबें मदरसा आलिया लाइब्रेरी से चोरी की गई थी और इस मामले में 2019 में एफआईआर दर्ज की गई थी। इस एफआईआर में 7 अभियुक्त जेल जा चुके है और 2500 किताबें बरामद हो गयी थी। बाकी बचे 7000 किताबें बची हुई थी, अनवर और सालिम की निशानदेही पर यूनिवर्सिटी में लिफ्ट के नीचे से किताबें बरामद हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+