दूल्हे की तरह हुई रामपुर DM आन्जनेय कुमार की विदाई, आजम खान पर कार्रवाई के बाद आए थे चर्चाओं में

रामपुर। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और रामपुर से सांसद आजम खान पर कार्रवाई के बाद चर्चाओं में रामपुर के जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह का प्रमोशन हो गया है। आन्जनेय कुमार सिंह को पदोन्नति के बाद मुरादाबाद मंडल का कमिश्नर बनाया है। आन्जनेय कुमार के मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर बनाए जाने की खुशी अफसरों व कर्मचारियों के चेहरे पर साफ दिखाई दी। यही नहीं, अफसरों और कर्मचारियों ने बैंडबाजे के साथ दूल्हे की तर्ज पर डीएम को विदाई दी।

Rampur Former DM anjaney Kumar Singh farewell like a groom

बता दें, आन्जनेय कुमार सिंह सिक्किम कैडर के 2005 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। आन्जनेय कुमार सिंह समाजवादी पार्टी के शासन काल में 16 फरवरी 2015 से यूपी में प्रतिनियुक्ति पर आए थे। सामान्य नियमों के तहत उनकी प्रतिनियुक्ति नहीं बढ़ सकती थी। लेकिन केंद्र ने नियमों को शिथिल कर सिंह की प्रतिनियुक्ति उत्तर प्रदेश में दो साल के लिए और बढ़ा दी है। केंद्रीय कार्मिक एवं पेशन मंत्रालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया था। आन्जनेय कुमार सिंह अब 2023 से तक यूपी में बने रहेंगे।

अब उन्हें योगी सरकार ने मुरादाबाद मंडल का आयुक्त बनाया है। आन्जनेय कुमार यहां दो साल से ज्यादा समय तक रहे है। शुक्रवार शाम को जिलाधिकारी का विकास भवन और कलेक्ट्रेट में विदाई समारोह रखा गया। विकास भवन में विदाई समारोह के बाद डीएम को बग्गी में बिठाया गया और फिर बैंडबाजों की धुन के साथ खुशी का इजहार किया गया। विदाई समारोह के दौरान बोले डीएम आन्जनेय कुमार सिंह ने कहा, 'मेरा सारा काम मेरी टीम का काम रहा है। जब आपकी टीम सही काम करती है तो आप भी बेहतर काम करते हैं।' उन्होंने कहा कि मैं पूरी उम्मीद करता हूं कि टीम आगे भी सही काम करेगी। जो एकजुटता दिख रही है वो आगे भी दिखती रहे, जिससे रामपुर में विकास बेहतर दिशा में जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+