आजम खान के आलीशान हमसफर रिजॉर्ट पर संकट, ध्वस्तीकरण का रामपुर विकास प्राधिकरण ने जारी किया नोटिस

रामपुर। मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद की अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलने के बाद अब रामपुर से सांसद व समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। दरअसल, रामपुर विकास प्राधिकरण ने आजम खान के आलीशन हमसफर रिजॉर्ट को ध्वस्त करने के आदेश दिए हैं। इसके लिए आरडीए ने नोटिस भी जारी कर दिया है। नोटिस में कहा गया है कि 15 दिनों में खुद अतिक्रमण न हटाने पर आरडीए की ओर से यह कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि यह हमसफर रिजॉर्ट आजम खान की पत्नी तजीन फातिमा के नाम पर है।

Rampur Development Authority issued notice to Azam Khan Humsafar Resort for demolition

रामपुर विकास प्राधिकरण ने जिला पंचायत द्वारा जारी किए गए रिसोर्ट के नक्शे को अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर स्वीकृत करने और स्वीकृत नक्शे में दिए गए नियमों की अनदेखी करने पर नक्शे को निरस्त कर दिया है। साथ ही ध्वस्तीकरण के आदेश दिए हैं। आरडीए ने इस संबंध में रिजॉर्ट मालिक सीतापुर जेल में बंद शहर विधायक तजीन फातिमा और अब्दुल्ला आजम को नोटिस जारी करते हुए 15 दिन के भीतर अपना कब्जा हटाने के आदेश दिए हैं। इसके बाद भी यदि कब्जा नहीं हटाया गया तो आरडीए खुद इसे धवस्त कर देगा साथ ही इसका खर्चा भी वसूलेगा।

बता दें, रामपुर विकास प्राधिकरण ने कुछ समय पहले भी बिना नक्शे के हमसफर रिसॉर्ट बनाने के मामले में नोटिस जारी किया था। उस वक्त यह नोटिस सपा सांसद के बेटे अब्दुल्ला आजम खान के नाम पर दिया गया, लेकिन बाद में बताया गया कि यह होटल अब्दुल्ला के नाम पर न होकर सपा सांसद की शहर विधायक पत्नी डा. तजीन फातिमा के नाम पर है। इस पर आरडीए ने संशोधित नोटिस भी जारी किया। इसके जवाब में तजीन फातिमा ने जिला पंचायत द्वारा वर्ष 2014 में जारी किया गया मानचित्र आरडीए में पेश किया था।

मगर, आरडीए ने इस मानचित्र को यह कहकर अस्वीकार कर दिया कि जिला पंचायत को उनके अधिकार क्षेत्र में मानचित्र जारी करने का कोई अधिकार नहीं है। आरडीए ने इस बात का भी हवाला दिया है कि जिन शर्तों पर जिला पंचायत ने मानचित्र जारी किया उन शर्तों का भी उल्लंघन किया है। आरडीए ने अब इस मामले में जिला पंचायत द्वारा जारी नक्शे को निरस्त करते हुए उसे शून्य घोषित कर दिया है। साथ ही इस रिसोर्ट को ध्वस्त करने के आदेश जारी किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+